• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

यूपी में लग सकता है महंगी बिजली का झटका

UP may get expensive electric shock

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 9, 2022
in Uttar Pradesh
0
यूपी में लग सकता है महंगी बिजली का झटका
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए मतदान खत्म होते ही बिजली कंपनियों ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की दरों के निर्धारण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनियों ने मंगलवार को विद्युत नियामक आयोग में 85,500 करोड़ रुपये एआरआर (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) का प्रस्ताव दाखिल किया। कंपनियों द्वारा एआरआर में 6700 करोड़ रुपये के दिखाए गए गैप की भरपाई के लिए बिजली की मौजूदा दरों में इजाफा किया जा सकता है। हालांकि, कंपनियों ने एआरआर के साथ आयोग में संबंधित टैरिफ प्रस्ताव दाखिल नहीं किया है। माना जा रहा है कि नई सरकार का रुख देखकर ही बिजली की दरों के संबंध में कंपनियां आगे कदम बढ़ाएंगी

वैसे तो अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिजली की दरों के संबंध में कंपनियों को 30 नवंबर तक ही विद्युत नियामक आयोग में एआरआर प्रस्ताव दाखिल कर देना चाहिए था, लेकिन अबकी विधानसभा चुनाव होने के कारण ऐसा नहीं किया गया जिससे उसकी रेटिंग भी खराब हो रही थी। सात फरवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही मंगलवार को बिजली कंपनियों ने एआरआर सहित ट्रू-अप वर्ष 2020-21 और एनुअल परफार्मेंस रिव्यू (एपीआर) वर्ष 2021-22 को आयोग में दाखिल कर दिया। तकरीबन 85,500 करोड रुपये का एआरआर दाखिल करने वाली बिजली कंपनियां अगले वित्तीय वर्ष में प्रदेशवासियों को बिजली आपूर्ति के लिए 65 हजार करोड़ रुपये से लगभग 1.20 लाख मिलियन यूनिट(एमयू) बिजली खरीदेंगी।

मौजूदा बिजली दर से मिलने वाले राजस्व और खर्च का आकलन करते हुए कंपनियों ने लगभग 6700 करोड़ रुपये का गैप निकाला है। इसकी भरपाई के लिए कंपनियों को बिजली की दर बढ़ाने का प्रस्ताव भी आयोग को सौंपना चाहिए था लेकिन उसे भी अभी दाखिल नहीं किया गया है। आयोग अब एआरआर प्रस्ताव का परीक्षण करेगा। प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले आयोग कमियों को दूर करने के लिए कंपनियों से कहेगा। आयोग को प्रस्ताव स्वीकार करने की तिथि से 120 दिनों के अंदर एआरआर पर निर्णय करना होता है। ऐसे में बिजली की दरों में इजाफे के प्रस्ताव को अगर नई सरकार हरी झंडी देती भी है तो जून के बाद ही उस पर अमल हो सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा उपभोक्ता परिषद ने भी तैयारी शुरू कर दी है ताकि नई सरकार का गठन होने के बाद जिस पार्टी की सरकार बनेगी, उसके वचन पत्र व संकल्प पत्र के आधार पर दरों का प्रस्ताव दाखिल कराने की कोशिश की जा सके। वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर निकल रहे लगभग 20500 करोड के एवज में बिजली दरों में कमी की मांग की जाएगी।

Previous Post

केंद्रीय बल के पहरे में होगी मतगणना,विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

Next Post

चंदौली में स्कूल के पीछे मिला वीवी पैट की चुनाव चिन्ह छपी पर्ची

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चंदौली में स्कूल के पीछे मिला वीवी पैट की चुनाव चिन्ह छपी पर्ची

चंदौली में स्कूल के पीछे मिला वीवी पैट की चुनाव चिन्ह छपी पर्ची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.