शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को किया गया सम्मानित
समाज का प्रबुद्ध वर्ग जनजागरण का सबसे सशक्त माध्यम है: पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी
संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में आज प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया।
जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा सुनील बंसल ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, चार्टेड अकाउंटेंट, इंजीनियर, प्राचार्यों को सम्मानित किया और सभी से संवाद करते हुए प्रबुद्ध वर्ग को समाज का पथ प्रदर्शक बताया।
प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सबसे पहले प्रबुद्ध सम्मेलन में आए सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत एवं अभिनंदन अंगवस्त्रम के साथ किया। वहीं अतिथियों का भी स्वागत किया। मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ ही सभी अतिथिगण का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग जनजागरण का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रबुद्ध वर्ग जनता में जागृति पैदा करने का, समाज के ज्वलंत मुद्दों पर समाज की राय बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।
कभी कभी समाज में, घर परिवार में नई परम्परा शुरू होती है तो कुछ लोग उसे स्वीकार नहीं करते, असंभव मानते हैं, जबकि धीरे धीरे समाज स्वीकार कर लेता है, उस स्वीकार्यता के लिए वातावरण का निर्माण करना, मानसिकता तैयार करना प्रबुद्ध वर्ग का कार्य है।
प्रदेश संगठन महामंत्री, भाजपा सुनील बंसल ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से लेकर अब तक सात सालों में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
सबसे ज्यादा सांसद, विधायकों के साथ सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।
सुनील बंसल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिली है। भारत की निरंतर प्रगति हर क्षेत्र में हुई है।
संगठन महामंत्री ने कहा कि भारतीयों में बचत करने की ऐसी बड़ी आदत है, जो भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है। जिसकी वजह से आर्थिक मंदी में भी देश आगे बढ़ा।
सुनील बंसल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तो योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कीर्तिमान बना रहा है।
प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉक्टर वंदना बंसल, डॉक्टर सुबोध जैन, डॉ संजय सिंह, डॉ कृष्णा अवतार पांडे, डॉक्टर यासमीन सुल्ताना, प्रोफ़ेसर प्रशांत अग्रवाल, प्रोफेसर राजकुमार, संपादक शैलेश दुबे, डॉक्टर राहुल सिंह, संपादक राम प्रकाश मिश्रा, डॉक्टर ईला मालवीय, डॉ मणि शंकर दिवेदी, डॉक्टर रमा सिंह, डवोकेट अमरेंद्रनाथ सिंह, एडवोकेट के बी तिवारी , सीए दिव्या चंद्रा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रयागराज प्रभारी लक्ष्मणाचार्य , काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक,
प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी , महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मंचासीन रहे।