• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home kavita sangrah

आज देखा शहर की सड़कों पर, आधुनिकता की खुली तस्वीर:साधना मिश्रा 

Today, on the streets of the city, the picture of modernity is open: Sadhna Mishra

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 31, 2021
in kavita sangrah
0
आज देखा शहर की सड़कों पर, आधुनिकता की खुली तस्वीर:साधना मिश्रा 
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा आप सभी पाठको का स्वागत करता है अपनी स्टोरी/कविता/लेख लगवाने के लिए हमे भेजे 9795270000

आज देखा शहर की सड़कों पर,
आधुनिकता की खुली तस्वीर।
हमारा माथा ठनका,
भला क्या है यह आधुनिकता,
जिसके पीछे भागे जा रहे हैं सब।।
हिंदी मीडियम की घरेलू महिला हैं हम,
हमने सोचा! आज तो हम भी हो जाते हैं
थोड़े आधुनिक।
खुले बाल, मॉडर्न ड्रेस, हाई हील सैंडल,
हाथ में मोबाइल, अरे हां!
थोड़ा पटर पटर अंग्रेजी भी बोलना था।
माथा सटक गया। अबे!
कितना मुश्किल है,ये आधुनिक होना।
पर हमें तो बनना है न! आधुनिक।
हमने भी धारण किया। क्या?
अरे वही- मॉडर्न ड्रेस, खुले बाल, हाई हील सैंडल
हाथ में मोबाइल, और पटर पटर अंग्रेजी भी।।
उस पर भी सबसे बड़ी मुसीबत,
जोर से हंसना भी नहीं था, आधुनिक
लोग जरा सा मुस्कुराते बस है,
जैसे हंसने का टैक्स चुकाते हो।
खैर! निकले हम भी आधुनिक बनके,
एक मित्र ने कहा, बड़े अलग
दिख रहे हैं हम।
अलग!
लेकिन हम तो हमेशा अच्छे
दिखते हैं।
सारा दिन खुले बाल में, चेहरे पर
नकली मुस्कान लिए आधुनिक
बनी रहे। जब शाम हुई, तो खुद को
आईने में देखा।
अरे!
यह हम हैं? जैसे खुद को ही
ना पहचान पाए। चेहरे पर आधुनिकता
वाला भारी भरकम मेकअप जो था,
कहां खो गई हमारी सुंदरता;
शायद कहीं छुप गई, इस नकली
मेकअप के पीछे। आधुनिक मतलब बनावटीपन!
हमारी सोच के मुताबिक तो यही मतलब निकला,
या फिर इतना ही समझ पाए हम।
बिस्तर पर गए तो नींद ना आई,
सोचते रहे, क्या यही है
आधुनिकता!
एक भीड़ का हिस्सा बनकर,
आंखें बंद कर, बिना सोचे समझे
दौड़ते रहना। हमारे गांव में तो
इसे नकलची कहते हैं।।
आधुनिकता की सनक में हमने
तो खुद को ही खो दिया तब
समझ आया!
आधुनिकता मतलब स्वयं को खोना नहीं,
बल्कि आत्म विस्तार करना है। जो हमारे पास है,
जितना हमारे पास है, उसको सही दिशा में
विस्तृत करना ।
तब होंगे हम सच में आधुनिक!
और चलेंगे, जमाने के साथ
कंधे से कंधा मिलाकर।।
सुबह उठे, मुंह धोए,
और आईने के सामने, अपने
अंदाज में जोर से ठहाका लगाया,
और सोचे! है तो हम आधुनिक,
और बेहतर भी।।

साधना मिश्रा

साधना मिश्रा 

कवियत्री 

Previous Post

लड़कियां कोमल है पर कमजोर नहीं:सुचिष्मीता मौर्य MLA

Next Post

IPL में शामिल होंगी दो नई टीमें

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मैच

IPL में शामिल होंगी दो नई टीमें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

March 20, 2026
सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

March 20, 2026
मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

March 19, 2026
अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

March 20, 2026
सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

March 20, 2026
मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

March 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

March 20, 2026
सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

March 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.