• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

हजारों श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में लगाई आस्था की डुबकी

Thousands of devotees took a dip in Surajkund

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 31, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
हजारों श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में लगाई आस्था की डुबकी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

हजारों श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में लगाई आस्था की डुबकी

सरायख्वाजा के प्रसिद्ध भादोछठ् मेले में उमड़ी भारी भीड़

चोटहिया जलेबी से लेकर कृषि यंत्रों की जमकर हुई खरीदारी

जौनपुर,संकल्प सवेरा । सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादोछठ् के मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने प्राचीन सूरज कुंड तालाब में रविवार को भोर से ही श्रध्दा व आस्था की डुबकी लगाई। मेले में भारी भीड़ उमङी रही । दिनभर चोटहिया जलेबी से लेकर कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी हुई। दूर दराज से आये दुकानदारों की अच्छी बिक्री हुई। मेले में चोर उचक्के भी सक्रिय रहे। हल्की बारिश भी मेलार्थियों के उत्साह को कम नही होने दिया।

सरायख्वाजा का भादोछठ् मेला रविवार को लगा। जिसमें तीन बजे भोर से ही महिलाएं बूढ़े बच्चे व अन्य लोग आस्था का प्रतीक एतिहासिक प्राचीन सूरजकुंड तालाब में स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देते रहे। और स्नान ध्यान के उपरांत अपने पुराने कपड़े छोड़ कर कुंड पर स्थापित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया। महिलाए कढ़ाई पुङी चढाकर पूजन किया। सूरजकुंड में चर्म रोगियों व बूढ़े बच्चे महिलाएं समेत 10 हजार से अधिक लोगों ने स्नान किया। इसके अलावा चार किलोमीटर में लगने वाला भादो छठ् के मेले में किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की। वहीं तमाम वाहन इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने इंस्टॉल भी अपने अपने प्रोडक्ट के लगाए। इसके अलावा खिलौनों की खरीदारी में बच्चों ने लुफ्त उठाया ।

जगह-जगह चोटहिया जलेबी की भी धूम रही। मेले में भारी संख्या में मिठाई की दुकाने,सिंगार प्रसाधन, फल, खेल खिलौने,गुब्बारे ,कृषि यंत्रों की दुकानें सजी थी। राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्चू व प्रधान रैना सन्तोष सिंह ने भी मेला के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की थी । सरायख्वाजा के मुन्नर राम इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामानंद यादव व अवनीश के नेतृत्व में छात्रों ने निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई थी ,जो मेलार्थियो के गले को तर करवाते रहे। मेले में चोर उचक्के गङबङी ना कर पाए इसके लिए पुलिस सादे ड्रेस में भी चक्रमण लगाती रही। चोर उचक्के भी सक्रिय रहे।
———–
उच्चको ने आधा दर्जन महिलाओं के गले से चैन गायब किया
जौनपुर,संकल्प सवेरा।भादोछठ मेले में भारी भीड चलते महिला पुरुष उचक्के भी सक्रिय रहे। भारी भीड़ देखते हुए सोहवली आजमगढ से आई नीलम पत्नी मनोज के गले का चेन उच्चको ने गायब कर दिया। वही मीरगंज से आयी बबिता पति सौरभ के मौजूदगी में ही गले से बाली गायब कर दिया। इसके अलावा विन्दा देवी के कान की बाली महिलाओ की झून्ड मे छिन गया, इसी तरह उच्चकागिरी चलती रही। उचक्के की सक्रियता देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई, जिसके बाद उचक्के खिसक लिए।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस रूटा रहा डायवर्ट

जौनपुर संकल्प सवेरा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय अखिलेश यादव के नेतृत्व में जगह-जगह पुरूष व महिला पुलिस टीमें,पीएसी लगी रही, चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर निगरानी किया। सुरक्षा को देखते हुए मेला व्यवस्था संभालती रही। यहां तक सुबह 11 बजे से सिद्दीकपुर से जमुहाई,कोरीडीहा व पूर्वांचल विश्वविद्यालय से होते हुए करंजाकला बाजार ,मल्हनी से कोरीडीहा रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिसमें बड़े वाहन ट्रक बस को भीङ देखते हुए डायवर्ट किया गया था। छोटे वाहन मेले के अंदर से गुजरते रहे। इसके अलावा बेतरतीब एक दर्जन भर वाहनों का पुलिस ने चालान कर दिया।

Previous Post

प्राची मिश्रा के परिवार वालों ने मुआवजा लेने से किया इनकार

Next Post

पांच लोगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
एडवांस्ड मटेरियल कैरेक्टराइजेशन एण्ड इन्स्ट्रुमेन्टेशन टेक्नीक्स” में प्रवेश शुरू

पांच लोगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

झूठे दुष्कर्म मुकदमे से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.