• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

बागपत में प्रयागराज महाकुंभ के पवित्र जल एवं प्रसाद का होगा नि:शुल्क वितरण

There will be free distribution of holy water and prasad of Prayagraj Mahakumbh in Baghpat.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 11, 2025
in Desh-Videsh
0
बागपत में प्रयागराज महाकुंभ के पवित्र जल एवं प्रसाद का होगा नि:शुल्क वितरण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बागपत में प्रयागराज महाकुंभ के पवित्र जल एवं प्रसाद का होगा नि:शुल्क वितरण

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के टी विंग द्वारा बागपत निवासियों के लिए पहली बार प्रयागराज महाकुंभ के जल एवं प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की जा रही है। के टी विंग के संस्थापक के टी भैया ने बताया कि बागपत का प्रत्येक निवासी इसे नि:शुल्क प्राप्त कर सकता है। इसके लिए के टी विंग द्वारा रजिस्ट्रेशन की मुहिम चलाई जा रही है, जिसे लेकर बागपत में काफी उत्साह दिख रहा है।

अब-तक 25 हजार से ज्यादा लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। के टी भैया के साथ के टी विंग की टीम प्रयागराज महाकुंभ जाएगी और वहां से संगम के पवित्र जल और महाकुंभ का प्रसाद लेकर बागपत आएगी। इस काम का साक्षी बनने और महाकुंभ दर्शन के लिए के टी विंग की टीम अपने साथ बागपत के 50 बुजुर्गों को भी प्रयागराज ले जाएगी। के टी भैया ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बागपत के हर घर तक महाकुंभ का पवित्र जल और प्रसाद पहुंचे ताकि जो लोग प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा पा रहे हैं उन्हें भी महाकुंभ का पुण्य प्राप्त हो सके। के टी विंग के संस्थापक के टी भैया ने महाकुंभ के पवित्र जल एवं प्रसाद वितरण की पूरी प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से टैंकर के जरिए जल बागपत पहुंचेगा, फिर एक लीटर पवित्र जल और प्रसाद बैग में पैक किया जाएगा। फिर इन बैग को गाड़ियों द्वारा बागपत के गांवों में पहुंचाया जाएगा, जहां एक स्टाल लगाकर उस गांव में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी व्यक्तियों को यह वितरित किया जाएगा। के टी भैया ने बताया कि बागपत में फरवरी के दूसरे सप्ताह से महाकुंभ के जल एवं प्रसाद का वितरण शुरू हो जाएगा। के टी भैया ने बताया कि बागपत वासियों को महाकुंभ का पवित्र जल एवं प्रसाद घर तक पहुंचाने के पुण्य कार्य में के टी विंग के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 200 से ज्यादा स्वयंसेवक एवं आशा और आंगनबाड़ी की बहनें भी सहयोग कर रही हैं। इस कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए के टी विंग द्वारा एक मिस्ड कॉल ट्रैकिंग सेंटर और रजिस्ट्रेशन के लिए एक खास कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत ने संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए अपने पूर्ण सहयोग की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में के टी भैया, आशीष कंडवाल, हम्बीर सिंह, शक्ति धामा, विशाल चौधरी, महावीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

जौनपुर थाना दिवस पर DM SP ने सुना फरियाद

Next Post

जौनपुर सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज पर चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज पर चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी

जौनपुर सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज पर चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

June 12, 2026
आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

June 11, 2026
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने साहित्य सेवी बेहोश जौनपुरी का किया सम्मान

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने साहित्य सेवी बेहोश जौनपुरी का किया सम्मान

June 11, 2026
कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षकों को मिलेगा बड़ा संबल: सीमा द्विवेदी

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षकों को मिलेगा बड़ा संबल: सीमा द्विवेदी

June 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

June 12, 2026
आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

June 11, 2026
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने साहित्य सेवी बेहोश जौनपुरी का किया सम्मान

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने साहित्य सेवी बेहोश जौनपुरी का किया सम्मान

June 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

June 12, 2026
आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

June 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.