पुलवामा के शहीदों को नमन
संकल्प सवेरा जौनपुर पुलवामा के शहीदों को का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके खून का एक-एक कतरा देश की अखंडता एवं विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त उद्गार तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए ।
इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस कायराना हमले में हमारे जितने जवान शहीद हुए हैं हम उनकी वीरता एवं देश भक्ति को नमन करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में हिंदी विभाग की डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि यह बलिदान हमें देशभक्ति की प्रेरणा देगा।
इस श्रद्धांजलि सभा में डॉ राजेश पाल डा. आसा सिंह, ऊषा सिंह एवम चन्द्र प्रकाश गिरी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।












