• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

निकाय चुनाव में गठबंधन के तहत पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी:पप्पू माली

The party will field its candidates under the alliance in the civic elections: Pappu Mali

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 20, 2022
in Jaunpur
0
निकाय चुनाव में गठबंधन के तहत पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी:पप्पू माली
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सचिव ने की समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर,संकल्प सवेरा।- निकाय चुनाव के लिए अपना दल एस पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है।चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी जमीनी स्तर पर हर हाल में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी एड़ी से चोटी का जोर लगा दिए हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर 20 अक्टूबर को जिला कार्यालय वाजिदपुर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली।

उन्होंने बैठक में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंत्रणा की।सभी वार्ड के सभासद एवं टाउन एरिया तथा नगरपालिका की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के विषय में विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की आलाकमान,राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर रही हैं।

बातचीत के दौरान यदि सकारात्मक परिणाम सामने आया तो प्रदेश में निकाय चुनाव में गठबंधन के तहत पार्टी अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी।

उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण बस गठबंधन नहीं बन सका तो हमारी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव पूरी मजबूती और दमदारी के साथ लड़ेगी और हर हाल में चुनाव जीतेगी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारी पार्टी तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारी पार्टी का पूरा ध्यान निकाय चुनाव पर है जिसमें अच्छे और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी गांव तथा शहरों में जमीनी स्तर पर अत्यंत मजबूत है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश विदेश में पार्टी की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के मानसिक पटल पर स्थापित हुई है जिसका एकमात्र कारण केंद्रीय मंत्री की दिन रात की लगन मेहनत और देश के गरीबों और पिछड़ों की हक की लड़ाई के लिए संघर्षरत रहना है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि 25 वर्षों से इस सीट पर आसीन जनप्रतिनिधि ने केवल जनता का शोषण किया है और विकास को धरातल के बजाय रसातल में पहुंचा दिया है।

जनता अब अधिक अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी ।उन्होंने कहा कि जनता अब की बार सत्ता परिवर्तन चाहती है और लगातार एक ही व्यक्ति से ऊब चुकी है। पार्टी जिले की टाउन एरिया की सीट पर सशक्त प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी है और हर हाल में जीत हासिल करके सर्वांगीण विकास की एक अनोखी मिसाल कायम करेगी।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा संगठन निकाय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है ।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में भी चौकाने वाला रिजल्ट लाने वाली है।कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष विकास मौर्य ने किया।मौके पर मान सिंह पटेल, डॉ मनीष यादव,अंबिका प्रसाद पटेल,अरविंद जायसवाल, मनोज गुप्ता, सूरज पटेल ,गुरुदीन यादव, संतोष मौर्या, राजेश बेन बंसी, आकाश मौर्य,इंद्रजीत पटेल, संतोष पटेल,राम अवध दुबे ,रामधनी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Previous Post

पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारियों का प्रचार प्रसार पकड़ा जोर

Next Post

चोरी के एक आरोपी को मुंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चोरी के एक आरोपी को मुंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी के एक आरोपी को मुंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.