• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

ससुराल की जगह थाने पहुंचा दूल्हा

The groom reached the police station instead of in-laws

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 15, 2022
in Desh-Videsh
0
ससुराल की जगह थाने पहुंचा दूल्हा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा। अमरोहा में एक दूल्हा अपनी बारात लेकर ससुराल जाने की बजाय थाने पहुंच गया. इसकी वजह थी कि दूल्हे के ममेरे भाई (मामा का बेटा) को पुलिस ने थाने में बंद कर रखा था. दूल्हा उसे छुड़ाने पहुंच गया और थानेदार ने उसे छोड़ने से मना कर दिया. इस दौरान दूल्हे ने थानेदार पर गंदी-गंदी गालियां देने का भी आरोप लगाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान थानेदार ने दूल्हे से कहा, ‘…. तू शादी कर या ना कर, मैं उसे (भाई को) छोडूंगा नहीं.’ इतना ही नहीं, इस दौरान थानेदार ने कथित तौर पर दूल्हे पर  मन से शादी नहीं करने का आरोप भी लगा दिया और कई गालियां दीं.

दरअसल, यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपए की रकम और उपहार में मिले सामान को लेकर हुआ था.

यह मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है. ओमप्रकाश नाम के शख्स  ने अपने बेटे नन्हे उर्फ अनुज का रिश्ता संभल के ईसापुर गांव में रहने वाले सोहन की बेटी मंजू से तय किया था. बीते साल 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहजोई में अनुज की शादी मंजू उर्फ मनगुरी के साथ हुई थी. शादी के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये की धनराशि और उपहार के रूप में कई सामान मिले

आरोप है कि लड़की के पिता सोहन सिंह बेटी, रकम और गिफ्ट में मिले सामान को लेकर अपने घर आए गए और लड़केवालों से कह दिया कि वो अपने गांव में दोनों की शादी करेंगे. आपसी समझौते में दोनों पक्षों ने बात मान ली और 14 मई 2022 का दिन तय हो गया.

शादी से एक दिन पहले 13 मई 2022 को लड़की पक्ष के लोग लग्न लेकर लड़केवालों के गांव गए जहां पर शराब पीने के बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गयी. इसमें  लड़की का जीजा सोनू, लड़की का भाई विनीत और पिता सोहन सिंह घायल हो गए.

दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और हमला करने वाले दूल्हे के ममेरे भाई अंकित को  गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद  दोनों पक्षों के लोग अपने- अपने घर चले गए.

14 मई की सुबह जब लड़के वाले बारात लेकर लड़कीवालों के घर जा रहे थे, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि लड़की पक्ष के लोग तुम्हारे साथ मारपीट कर सकते हैं. इसके बाद दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सिंह ने बारात ले जाने से मना कर

बात का पता लड़कीवालों को चला तो लड़की के पिता सोहन सिंह ने लड़के नन्हे उर्फ अनुज और पिता ओमप्रकाश के खिलाफ दहेज की मांग करने की शिकायत डिडौली कोतवाली में दर्ज करा दी. इसके बाद पुलिस ने लड़के और उसके पिता को हिरासत में ले लिया.

अब आसपास के लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिले पैसे और उपहार के लिए  लड़की पक्ष वालों ने सोची-समझी साजिश के तहत ये सब किया. वहीं, दूल्हा और उसके पिता ने अपनी गलती मानकर लड़की के पिता के पैरों में गिरकर माफी मांगी, लेकिन मामला फिर भी नहीं सुलझा

Previous Post

बदमाशो ने तमंचे से प्रहार करके सराफा व्यवसाई को लूटा

Next Post

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को चलेगा अभियान: सीएमओ

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हमें दलित भी छोड़ गए,मुसलमानों ने सपा पर जताया भरोसा:मायावती

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को चलेगा अभियान: सीएमओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

August 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.