बच्चों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर किया गया सम्मानित
थानागद्दी (जौनपुर)28 जनवरी शिवमूरत फार्मेसी कॉलेज बेहड़ा में वाद-विवाद व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वीसी डॉ लालचंद आचार्य और नाबार्ड के पूर्व रिस्क हेड एमपी सिंह रहे।
शिवमूरत फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगित में चंचल प्रथम, प्रांतीज़ निषाद द्वितीय और अभिषेक राय तृतीय स्थान रहे। क्विज़ प्रतियोगित में भी चंचल प्रथम, रोहित चौहान दूसरा स्थान, हर्ष जायसवाल तृतीय रहे। वाद विवाद प्रतियोगित में विषय ‘देश का विकास केवल विज्ञान की प्रगति में ही निहित है’ में छात्र और छात्राओं ने पक्ष विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। छात्रों ने कहा कि विज्ञान की अति मानवता के लिए घातक है। यद्यपि विज्ञान ने आज जीवन को सुगम बनाया है, लेकिन अति आधुनिकता एवं भौतिकवाद के आधिक्य के कारण विज्ञान से होने वाला विनाश मनुष्य को पतन की ओर उन्मुख कर रहा है। प्रतियोगिता के आखिरी में सभी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र, सील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व वीसी डॉ लालचंद आचार्य (सागर यूनिवर्सिटी और जीवाजी यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश) ने कहा कि तथ्यात्मक प्रस्तुति के द्वारा अपने विचारों को और बल प्रदान करना चाहिए। विज्ञान आज से कई वर्ष पूर्व भी विद्यमान था, जैसे कुतुबमीनार के इस्पात को कभी जंग नहीं लगता इत्यादि। विज्ञान पहले भी था, उसकी विधायी शक्ति मनुष्यता का पोषण करती थी, लेकिन अब अति वैज्ञानिकता के दुष्परिणाम दिखाई दे रहे हैं।
प्रतियोगिता में पूर्व वीसी और नाबार्ड के पूर्व रिस्क हेड ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के चैयरमैन कैलाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलेदार सिंह और संचालन राहुल सिंह ने किया। प्रिंसिपल डॉ शैलेन्द्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान, रवि सिंह, दीपक, विमल, तरुण आदि का सहयोग रहा।