दबंगो ने महिलाओं को मारपीट कर किया लहुलुहान।
पुलिस पर तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप।
रामपुर। रामपुर के सेहरा गांव में सोमवार को बाउंड्री का ईंट उखाड़ने से मना करने पर।पड़ोसियों द्वारा घर मे घुसकर महिलाओं व बच्चों को लाठी डंडे व ईंट अद्धे से मारकर जख्मी कर दिया।थाने पर पहुची महिलाओं व बच्चों का पुलिस ने मेडिकल कराया।पीड़िता ने दिवान पर तहरीर बदलने का आरोप लगाया।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि मेरे पड़ोसी व उनके लड़के हमारी हमारी बाउंड्री दीवाल की ईंट उखाड़ रहे थे।मना करने पर ईंट अद्धा चलाते हुए लाठी डंडा लेकर घर मे घुस कर हम लोगो को व हमारे बच्चे को मारपीट कर लहूलुहान कर दिए।थाने पर जाकर हमने तहरीर दी।जिसे दिवान यह कह कर बदलाव दिए कि जैसा मैं कहता हूं।वैसा लिखो नही तो कुछ नही होगा।पुलिस ने हम लोगो का सीएचसी रामपुर में मेडिकल कराया।फार्मशिष्ट संजय यादव ने बताया कि साधना मिश्र के नाक पर चोट लगी है जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अन्जू मिश्र व शिवम एवं किशन का उपचार कर छोड़ दिया गया।इस संदर्भ में मुंसी से पूछने पर टालमटोल किया गया।












