खुरपका मुहपका रोग के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए टीमें रवाना
संकल्प सवेरा सुइथाकला|शासन के निर्देश पर विकासखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से सोमवार को खुरपका मुंहपका रोग पर नियन्त्रण पाने के लिए टीमें रवाना हुई|गौरतलब हो कि राष्ट्रीय पशुरोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत गोवंशीय और महिषवंशीय गाय और भैंस में होने वाले रोग खुरपका,मुंहपका की रोकथाम के लिए नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम अभियान चलाकर करना है|
जिसके क्रम में सोमवार को विकासखण्ड मुख्यालय से टीकाकरण हेतु पशु चिकित्साधिकारियों संग वैक्सीनेटरों की तीन टीमें रवाना हुई|टीकाकरण की शुरूआत क्षेत्र के बिरैली गाँव से किया गया|टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले पशु चिकित्साधिकारियों में डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल,डाक्टर अतुल कुमार व डाक्टर चन्द्रभान यादव ,फर्मासिस्ट अरविंद, वैक्सीनेटर श्रीपाल यादव आदि मौजूद रहे|पशुचिकित्साधिकारी
डाक्टर आलोक सिंह ने बताया कि उक्त अभियान एक पखवाड़ा चलना है|उन्होंने इस रोग से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालकों से पशुओं टीका लगवाने की अपील किया है|













