सुनीता_सिंह को मिला #वीरांगना गौरव सम्मान

संकल्प सवेरा। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से सनातन धर्म के पावन चित्रकूट धाम में आयोजित चित्रकूट राष्ट्रीय सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 का आयोजन हुआ l
आयोजन में मुंबई निवासी अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती सुनीता सिंह को संगठन और समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वीरांगना गौरव सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया l
उन्हें यह सम्मान नागौद राजवंश के उत्तराधिकारी और विधायक नागेंद्र सिंह जूदेव, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त उत्तरप्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्षा कमलावती सिंह, चित्रकूट के विधायक गहरवार सुरेंद्र सिंह, चित्रकूट राजपरिवार की राजवधु अर्चना चतुर्वेदी, संगठन के संस्थापक डॉ मानस सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री प्रो डॉ रश्मि सिंह बैस ने प्रदान किया l
आयोजन में 18 राज्यों से पधारी और अलग अलग क्षेत्रों की कुल 112 महिलाओं को सम्मानित किया गया l












