अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की रास्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुलरघाट स्थित रामजानकी मंदिर पर गरीब असहाय महिलाओं को शॉल सौल भेंट कर सम्मानित किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आए दिन लड़कियों और महिलाओं को बलात्कार करके उनकी हत्या कर दी जाती है अभी हैदराबाद और उन्नाव में जिस तरह से बेटी को बलात्कार करके उनकी हत्या कर दी गई उस से आहत होकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सोनिया गांधी का दिन महिला सम्मान के रूप में मनाया ।सत्यवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान बेटी पढ़ाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधायक सांसद लगातार महिलाओं का शोषण करने पर उतारू है। युवक कांग्रेस आज प्रण लेती है कि जिस भी महिला के साथ अत्याचार होगा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उसके साथ मजबूती से खड़ा होगा और उसके अत्याचार को रोकने का काम करेगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शिखर द्विवेदी ने यह संकल्प लिया कि किसी भी छात्रा पर यदि कोई भी शोषण होता है या गरीबी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रही है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उसकी पढ़ाई पर आने वाले खर्च को उठाएगा कोई भी छात्रा धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगी उक्त अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता गौरव सिंह सनी यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद साजिद मानो श्रीजन सिंह अखिलेश यादव सत्यम श्रीवास्तव मोहम्मद आरिफ महेंद्र यादव जय मंगल यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।