जिला स्तर में टॉप 10 में स्थान बनाने वाले छात्रों को घर किया गया सम्मानित

सिकरारा,संकल्प सवेरा।क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र जो जिला स्तर में टॉप 10 स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओ को विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह एवं डायरेक्टर डॉ0 तिलक राज सिंह के साथ शिक्षक शिव प्रताप सिंह ,
सुरेंद्र प्रताप यादव घर जाकर माला पहना कर मिठाई खिलाकर बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।विद्यालय के डायरेक्टर डॉ0 तिलक राज सिंह ने कहा कि विद्यालय के छात्र विद्यालय के पिछले 25 वर्षो के इतिहास को अभी तक कायम रखा है ।












