• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

उत्तर प्रदेश में इस समय दुष्कर्म व हत्याएं, महिला उत्पीड़न चरम पर है

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 19, 2019
in Jaunpur
0
उत्तर प्रदेश में इस समय दुष्कर्म व हत्याएं, महिला उत्पीड़न चरम पर है
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरूवार को समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में कलेक्टेªट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सपाइयों की बेकाबू भीड़ को देखते हुये जिला व पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। स्थिति यही रही कि पुलिस द्वारा सपाइयों को रोकने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन विफल नजर आये। अंततः धरनास्थल पर पहुंचकर सपाइयों ने अपनी आवाज बुलंद किया। साथ ही जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सिटी मजिस्टेªट सुरेन्द्र नाथ मिश्र को ज्ञापन सौंपा। हालांकि इस दौरान सपाइयों व पुलिसकर्मियों से तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। इस मौके पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय अराजकता की स्थिति यह है कि किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी वर्ग दहशत एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, बालिकाओं के साथ दुष्कर्म व हत्याएं, महिला उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारियों, मजदूरों, छात्रों का जीवन संकट में है। नागरिक संशोधन विधेयक से समाज को बांटने का खतरा बढ़ गया है। पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की आय दुगुनी की जायेगी तथा उनके फसलों का मूल्या लागत से डेढ़ गुना अधिक दिया जायेगा लेकिन उनके लागत का मूल्य भी नहीं दिया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि धान क्रय केन्द्र सक्रिय नहीं है। बोरों की उपलब्धता नहीं है। धान उत्पादन की लूट प्रशासन की मिलीभगत से बिचौलिये द्वारा की जा रही है। आलू उत्पादक किसानों के साथ भाजपा सरकार ने अनर्थ किया है। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि करोड़ों शिक्षित नौजवान रोजी-रोटी के अभाव में मारे-मारे घूम रहे हैं। गलत आर्थिक नीतियों के चलते महंगाई की मार से जनसामान्य त्रस्त हो गये हैं। खाद्यान्न, ईंधन, परिवहन आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज-लहसून जैसे रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएं 100-200 रूपये प्रति किलो में बिक रहे हैं। महिलाओं-बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न एवं उनकी हत्याओं की घटनाएं बेहताशा बढ़ गयी हैं। प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि माफियाराज है। भाजपा सरकार ने संशोधन विधेयक बिल लाकर समाज को बांटने का काम किया है। इस बिल से समाज में तनाव एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है। यह केन्द्र सरकार की भ्रमित करने की राजनीति का एक हिस्सा है, ताकि जनता का ध्यान मूल मुद्दों एवं आर्थिक मंदी से भटकाया जा सके। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक अफजाल अहमद, उमाशंकर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डा. केपी यादव, जगदीश नारायण राय, शकील अहमद, निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, सोचन राम विश्वकर्मा, श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल, डा. लक्ष्मी कांत यादव, अमित यादव, अलमास सिद्दीकी, राजेश यादव, रूखसार अहमद, प्रभाकर मौर्य, शिवजीत यादव, आशीष यादव, पप्पू रघुवंशी, पूनम मौर्या, रामधारी पाल, सुरेश यादव, शिवसन्त यादव, गजराज यादव, अनवारूल हक, श्याम नारायण बिन्द, राजन यादव, मनोज मौर्य, समर बहादुर यादव, सरफराज खां, नागेन्द्र यादव, राकेश पटेल, दीपक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। संचालन निवर्तमान महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Previous Post

मिड डे मील में नमक रोटी दिए जाने की खबर छापने वाले पत्रकार को राहत

Next Post

CAA को लेकर लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और आगजनी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
CAA को लेकर लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और आगजनी

CAA को लेकर लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और आगजनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.