• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

Skills of workers will improve through training, they will play an important role in country building: Trimbak Tripath

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 24, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

भाजपा का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का इतिहास नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, वैचारिक निष्ठा और अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या की गाथा है: विद्यासागर सोनकर

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के आज द्वितीय दिन अत्यंत महत्वपूर्ण सत्र ‘बूथ प्रबंधन और हमारी कार्यपद्धति’ विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन की बारीकियों और डिजिटल युग में बूथ को मजबूत करने के गुर सिखाए।

सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीमा द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर है उन्होंने “बूथ जीता, तो चुनाव जीता” के मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि चुनाव की वास्तविक लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी और जीती जाती है प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ का सेनापति है पंच परमेश्वर’ और बूथ समिति का सशक्तिकरण: प्रत्येक बूथ पर ‘पंच परमेश्वर’ (बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए, और व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन) की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए जिम्मेदार ‘पन्ना प्रमुख’ को सीधे मतदाताओं से संवाद साधने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

नौवें सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का इतिहास नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, वैचारिक निष्ठा और अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या की गाथा है उन्होंने कहा, 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापना और आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने तक का सफर वैचारिक दृढ़ता का जीवंत उदाहरण है उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि जब देश में कश्मीर में ‘दो प्रधान, दो विधान और दो निशान’ की व्यवस्था थी, तब डॉ. मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर देश की अखंडता की नींव रखी थी।

दसवें सत्र में वैचारिक अधिष्ठान और हमारी कार्यपद्धति’ विषय पर महत्वपूर्ण सत्र संपन्न हुआ। सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष गाजीपुर सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर चलने वाला एक सांस्कृतिक और वैचारिक आंदोलन है हमारा वैचारिक अधिष्ठान ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ पर आधारित है, जिसका प्रतिपादन श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उदय नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी योजनाएं इसी अंत्योदय के मंत्र को साकार कर रही हैं।

समापन सत्र को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश सह संयोजक त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा संगठन की रीढ़ है यह वर्ग केवल बौद्धिक चर्चा का केंद्र नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की कार्यशाला है।

मुख्य वक्ता ने कार्यकर्ताओं को विदाई संदेश देते हुए कहा कि यहाँ से प्राप्त वैचारिक ऊर्जा और सांगठनिक कौशल को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अंत्योदय और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए समर्पित रहता है आगामी समय में प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सेतु बनना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण प्रमुख सुशील उपाध्याय ने किया  इस मौके पर मंत्री गिरीश  चंद्र यादव,विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, सीमा द्विवेदी सांसद,श्याम राज सिंह,सुनील यादव,बृजेश यादव,धीरू सिंह,सुरेंद्र सिंह,अजय सिंह सुधाकर जी  अजय शंकर,संदीप सरोज, कमलेश निषाद,मेराज हैदर,गीता बिंद,आदि उपस्थित रही

 

कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओ ने भाग लिए।

Previous Post

अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

Next Post

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड में रवि यादव मुठभेड़ में ढ़ेर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड में रवि यादव मुठभेड़ में ढ़ेर

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड में रवि यादव मुठभेड़ में ढ़ेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.