नई दिल्ली,: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के प्रधान परीक्षा के चरण के अंतिम नतीजो की घोषणा कर दी है। यूपीएससी ने सीएसई 2021 के फाइनल रिजल्ट अंतिम चयन सूची भी जारी की। यूपीएससी द्वारा जारी चयनित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान (ऑल इंडिया रैंक AIR 1) प्राप्त किया है। श्रुति शर्मा के अलावा तीन और महिला उम्मीदवारों को अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497), गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) और ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान मिला है
सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके बाद, श्रुति शर्मा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दो वर्ष तक जामिया आरसीए से तैयारी की
यूपीएससी सीएसई 2021 में पहला स्थान प्राप्त करने पर श्रुति शर्मा (AIR 1) ने कहा कि उन्हें इस बार सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिलने की विश्वास था, लेकिन चयनित घोषित उम्मीदवारों से पहला स्थान मिलना उनके लिए आश्चर्य की बात है।