उड़ान वूमेन पावर द्वारा विश्व माहवारी दिवस पर गोष्ठी आयोजित
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुआ आयोजन
शाहगंज,संकल्प सवेरा। उड़ान वूमेन पावर के बैनर तले विश्व माहवारी दिवस मनाया गया। उड़ान वूमेंस पावर की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सेनेटरी पैड का वितरण में किया। महावारी के समय होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। माहवारी के समय किस तरीके से रहना चाहिए क्या परहेज करना चाहिए उसके बारे में बताया, वही संस्था की कोषाध्यक्ष मोहिता जायसवाल ने भी महामारी के समय होने वाली तरह-तरह की साफ सफाई के बारे में बताया और कितने पैड का इस्तेमाल कितने घंटे तक करना है। कपड़े का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और उस समय में होने वाली पीड़ा के बारे में भी जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कविता के माध्यम से अपनी बात कही
ना जाने कितना दर्द से सहन करना पड़ता है। पीड़ा में भी ठीक हूं उसे कहना पड़ता है। चाह कर भी बता नहीं पाती दर्द पीरियड्स का। कोई कितनी ठोकर मारे उसे चुप रहना पड़ता है।
वहीं दूसरी ओर स्कूल की वार्डन एकता नीलम जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम संस्था के आभारी हैं। कार्यक्रम में नैंसी जायसवाल, निवेदिता, कविता आदि मौजूद रहीं।