• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

समाज की निःस्वार्थ सेवा सनातन परंपरा का अंग:डॉ रणजीत सिंह

Selfless service to the society is a part of the eternal tradition: Dr. Ranjit Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 16, 2023
in Jaunpur
0
समाज की निःस्वार्थ सेवा सनातन परंपरा का अंग:डॉ रणजीत सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

समाज की निःस्वार्थ सेवा सनातन परंपरा का अंग:डॉ रणजीत सिंह

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

सुइथाकला,जौनपुर,संकल्प सवेरा।राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह 16 मार्च को गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान परिसर में आयोजित हुआ।समापन समारोह का शुभारंभ स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त एवं श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डा.रणजीत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना करके बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया।

सर्वप्रथम स्मृति दुबे,प्रगति मिश्रा व अंतिमा गुप्ता द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत खुशी पांडेय, प्रीति सिंह प्रीति तथा गुंजा ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य देश व समाज के प्रति सेवा भाव जागृत करना है।आधुनिक पीढ़ियों में सेवा भावना के प्रति उदासीनता पर चिंता जताई।

अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि मां- बाप और समाज की निस्वार्थ सेवा भारतीय सनातन परंपरा का अंग रही है।उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है इसलिए इसके लिए हमेशा हमें तत्पर रहना चाहिए। अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए डा.सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ियां मां- बाप को वृद्ध आश्रम भेज देती हैं जो अत्यंत चिंताजनक है जबकि अपनी संतानों के प्रति इनके अलावा बड़ा त्याग कोई नहीं कर सकता।यह पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव माना जा सकता है।अपने लिए तो हर कोई जीता है किंतु महान वही है जो परहित के लिए कार्य करे।दूसरों की भलाई करने वाला ही स्वयंसेवक कहलाने का हकदार हो सकता है। लड़के तथा लड़कियों को एक समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि महिलाओं की उन्नति के बिना देश का चौमुखी विकास असंभव है। मनुष्य के आपसी संबंधों में दरार पैदा करने के प्रमुख कारक मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को समय देने के बजाय लोग मोबाइल को ही अधिक समय देते हैं जिससे संबंधों में दूरियां बढ़ रही है।इससे सामाजिक विघटन की स्थिति और असंतुलन की समस्या उत्पन्न हो रही है।पूर्व प्रधानाचार्य ने आम जनमानस तथा छात्र-छात्राओं से स्मार्टफोन के सदुपयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने सप्त दिवसीय शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारियों की भूरि -भूरि प्रशंसा की। बहुत कम समय में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारियों और छात्र छात्राओं को बधाई दी। छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।महिला सशक्तिकरण व मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के विषय पर एकांकी की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित अतिथि एवं छात्र छात्राएं भाव विभोर हो उठे। स्वयंसेवकों द्वारा कव्वाली ,राष्ट्रीय गीत एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह विसेन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह ने किया। संचालन बीए के छात्र आर्यन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ पंकज सिंह,डॉ .लालमणि प्रजापति, डॉ लक्ष्मण सिंह, डा.नीलमणि सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्रो.(डॉ) राकेश कुमार यादव
मीडिया प्रभारी
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर

Previous Post

राष्ट्रहित सभी हितों से सर्वोपरि : प्रो. राकेश कुमार

Next Post

राष्ट्रीय सेवा योजना हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है:प्रो.श्रीप्रकाश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राष्ट्रीय सेवा योजना हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है:प्रो.श्रीप्रकाश

राष्ट्रीय सेवा योजना हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है:प्रो.श्रीप्रकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

August 23, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

August 23, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

August 23, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.