• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Corona Update

कोरोना के बढ़ते मामलों पर SC ने जताई नाराजगी, कहा- 80% लोग नहीं पहनते मास्क, सरकार बस बनाती है SOP

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. केंद्र और राज्य चिंतित ही नहीं लगते हैं. वहीं सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर राज्यों को और सख्त होना पड़ेगा. देश के 10 राज्यों में कोरोना वायरस के 70 फीसदी केस हैं.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 27, 2020
in Corona Update
0
आधुनिक जलपान गृह एंड फास्ट फूड “रेस्टोरेंट्स” की तरफ से आप सभी जौनपुर वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और कोविड गाइडलाइंस की अनदेखी को लेकर  (Supreme Court) ने कड़ी नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश में कई जगहों पर आए दिन ऐसा देखा जाता है कि कई लोग मास्क पहनने और  Social Distancing) संबंधी नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं. 80 फीसदी लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे. जो कर भी रहे हैं वो सिर्फ जबड़े पर मास्क लटका कर घूम रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार को कोई चिंता ही नहीं है. सरकार की ओर से सिर्फ SOP बना दिए गए हैं. उसके पालन की फिक्र किसी को नहीं है. हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. केंद्र और राज्य चिंतित ही नहीं लगते हैं. वहीं सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर राज्यों को और सख्त होना पड़ेगा. देश के 10 राज्यों में कोरोना वायरस के 70 फीसदी केस हैं.

राजकोट के कोविड अस्पताल में लगी आग पर लिया संज्ञान
वहीं, गुजरात के राजकोट जिले में एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई. सुप्रीम कोर्ट ने राजकोट के हॉस्पिटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत पर संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि हाईकोर्ट भी मामले को देख रहा है. वहीं मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम पूरे देश की स्थिति पर संज्ञान ले रहे हैं. इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं.

केंद्र ने केजरीवाल सरकार पर लगाया नियमों की अनदेखी का आरोप
इसके पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार पर त्योहारों और बढ़ती सर्दी में कोरोना गाइडलाइंस के पालन में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है. केंद्र ने एफिडेविट में कहा, ‘दिल्ली सरकार द्वारा उपायों को लागू करने में विफलता के कारण संक्रमण फैल गया.’

यही नहीं, केंद्र ने केजरीवाल सरकार पर अस्पतालों में आईसीयू बेड और टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए समय पर उपाय नहीं करने का भी आरोप लगाया है. केंद्र ने कहा, ‘कोरोना से निपटने में दिल्ली सरकार की नाकामियों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आखिरकार 15 नवंबर को COVID-19 स्थिति की समीक्षा करने और एक नई योजना तैयार की पहल करनी पड़ी.’

दिल्ली में कोरोना के कितने केस?
दिल्ली में गुरुवार को 99 मरीजों की मौत हुई. अब तक 8720 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर 5246 लोग संक्रमित पाए गए. 5361 लोग रिकवर हुए. अब तक 5 लाख 45 हजार 787 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 38 हजार 287 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 98 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 8720 हो गई है.

देश में संक्रमितों की संख्या 93 लाख के पार
देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 93 लाख 9 हजार 787 हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 43 हजार 82 नए मरीज मिले हैं. इस दौरान 36 हजार 582 मरीज ठीक हुए और 492 मरीजों की मौत हो गई. कोरोना से अब तक 1 लाख 35 हजार 715 लोगों की जान जा चुकी है. अब तक इस वायरस के संक्रमण से 87 लाख 18 517 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं.

कुल एक्टिव केस का आंकड़ा भी नौ दिन बाद बढ़कर 4 लाख 55 हजार 555 के पार पहुंच गया है. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गई और यह 93.61 फीसदी रह गई है.

Previous Post

मोदी ने फिर कहा, ‘एक देश एक चुनाव’ हो, क्या है ये आइडिया और बहस?

Next Post

यूपी में 2022 तक स्थापित होंगी 10700 MW क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं: सीएम योगी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यूपी में 2022 तक स्थापित होंगी 10700 MW क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं: सीएम योगी

यूपी में 2022 तक स्थापित होंगी 10700 MW क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं: सीएम योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.