सचिन को मिली पीएचडी की उपाधि—-
जौनपुर,संकल्प सवेरा ।क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी सचिन कुमार तिवारी को 26 वे दीक्षांत समारोह वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन के द्वारा शिक्षा संकाय में पीएचडी (विद्यावारिधि)की उपाधि प्रदान की गयी।उपाधि प्राप्त होने पर खुशी प्रकट करते हुए शोध निर्देशक प्रोफेसर विनय कुमार सिंह (विभागाध्यक्ष बी एड विभाग टी डी कॉलेज जौनपुर)को धन्यवाद दिया जिनके निर्देशन में यह उपाधि प्राप्त हुई है साथ ही परिवार के सभी अग्रजों ,व मित्रों का आभार व्यक्त किया कि जिनके आशीर्वाद से ये सफलता प्राप्त हुई है।















