sANKALPSAVERAजौनपुर। बिना मास्क ड्यूटी करना एक होमगार्ड को मंहगा पड़ गया। एसपी ने उसका पांच सौ रूपये चालान कटवा दिया। होमगार्ड पर यह कार्रवाई होते ही अन्य पुलिस कर्मचारियों व होमगार्ड के जवानो में हड़कंप मच गया।
दो दिनों के लाॅकडाउन का जायजा लेने के लिए आज डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार फ्लैग मार्च किया। इस दरम्यान ओलन्दगंज में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड का जवान रवि कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी जमैथा जफराबाद वगैर मास्क लगाये हुए था। जिसे गम्भीरता से लेते हुए तत्काल एसपी ने नगर कोतवाल को पांच रूपये का चालान काटने का आदेश दिया।
इसी कड़ी में पूरे जिले में पुलिस महकमा शनिवार को तेवर में नजर आया। बिना मॉस्क के मिले होमगार्ड समेत 303 लोगों का चालान कर 1.39 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। करीब एक सौ दोपहिया वाहनों का चालान कर दिया। दो दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर शनिवार की सुबह से पूरे जिले में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मॉस्क के मिले व्यक्तियों का चालान किया गया। बैरियरों, नाकों व विभिन्न स्थानों पर चेकिग के दौरान नियम का उल्लंघन करने पर करीब एक सौ दुपहिया वाहनों का चालान कर दिया गया। सरपतहां थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने गश्त के समय विभिन्न बाजारों में बिना वजह घूमते पाए जाने पर छह व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। मड़ियाहूं के एसडीएम कौशलेश मिश्र, सीओ विजय सिंह ने मय फोर्स चेकिग के दौरान तीन दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर दिया। दुकान खुली पाए जाने पर तीन दुकानदारों का चालान कर दिया। बदलापुर में भी चार दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। कई को हिरासत में ले लिया। जमालापुर पुलिस चौकी प्रभारी इंचार्ज ईश्वर चंद त्रिपाठी ने बिना मॉस्क व दो सवारी पाए जाने पर 22 दोपहिया वाहनों का चालान किया। थानाध्यक्ष जलालपुर ओम नारायण सिंह ने मय फोर्स चेकिग के दौरान दो दर्जन चारपहिया व दोपहिया वाहनों का चालान किया। मॉस्क न लगाने पर करीब दो दर्जन का चालान किया।