• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

जिस खतरे से मैं आगाह कर रहा था, उसे अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी मान लिया: राहुल गांधी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 26, 2020
in Desh-Videsh
0
जिस खतरे से मैं आगाह कर रहा था, उसे अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी मान लिया: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- PTI

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को नसीहत दी है. राहुल गांधी ने कहा है कि जिस खतरे से मैं कई महीनों से आगाह कर रहा था, उसे अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी मान लिया है. 

राहुल गांधी ने ये बात एक ट्वीट के जरिए कही है. बुधवार सुबह राहुल ने अपने इस ट्वीट के साथ एक अखबार की खबर भी शेयर की है. इस खबर में आरबीआई रिपोर्ट के बारे में लिखा गया है.

आरबीआई रिपोर्ट (RBI Report) में बताया गया है कि देश में खपत को गंभीर झटका लगा है, गरीब को ज्यादा नुकसान पहुंचा है, ऐसे में अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने में काफी वक्त लगेगा. इसके अलावा राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है, उसमें ये भी लिखा गया है कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स रेट में जो कटौती की है उससे निवेश को बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि कंपनियों ने कर्ज घटाने और कैश बैलेंस करने में इसका इस्तेमाल किया है. 

आरबीआई की इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने सरकार को एक बार फिर सुझाव दिए हैं. राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”सरकार को अब ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, कर्ज देने की जरूरत नहीं है. गरीब को पैसा दीजिए, उद्योगपतियों का टैक्स मत माफ कीजिए. खपत से अर्थव्यवस्था को फिर से चालू कराइए.”

ये सुझाव देते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आइना दिखाने की भी कोशिश की. राहुल ने कहा कि मीडिया के जरिए भटकाने से गरीबों की मदद नहीं होगी और न ही आर्थिक आपदा गायब होगी.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लंबे समय तक देश में लॉकडाउन रहा है. इससे अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है. सरकार ने इकोनॉमी बूस्ट करने के मकसद से एक बड़ा बजट जारी किया है और कारोबारियों को कर्ज दिया जा रहा है. राहुल गांधी ने लगातार ये कहते रहें है कि सरकार सिर्फ टैक्स माफ करती है, कर्ज देती है जबकि जरूरत ये है कि खपत बढ़ाई जाए और जब तक गरीब के हाथ में पैसा नहीं होगा, अर्थव्यवस्था की चेन नहीं चल सकती है.  

Previous Post

सोनिया की कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज

Next Post

दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत,डेढ़ दर्जन लोग घायल,

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत,डेढ़ दर्जन लोग घायल,

दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत,डेढ़ दर्जन लोग घायल,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारी का उपचार नहीं: स्वाति गुप्ता

मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारी का उपचार नहीं: स्वाति गुप्ता

October 9, 2026
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर कल निकलेगी भव्य स्वागत जुलूस

राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर कल निकलेगी भव्य स्वागत जुलूस

October 8, 2026
कृपाशंकर सिंह ने विद्यासागर सोनकर को गले लगाकर दी बधाई

कृपाशंकर सिंह ने विद्यासागर सोनकर को गले लगाकर दी बधाई

October 7, 2026
विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा का टिकट मिलने पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा का टिकट मिलने पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

October 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारी का उपचार नहीं: स्वाति गुप्ता

मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारी का उपचार नहीं: स्वाति गुप्ता

October 9, 2026
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर कल निकलेगी भव्य स्वागत जुलूस

राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर कल निकलेगी भव्य स्वागत जुलूस

October 8, 2026
कृपाशंकर सिंह ने विद्यासागर सोनकर को गले लगाकर दी बधाई

कृपाशंकर सिंह ने विद्यासागर सोनकर को गले लगाकर दी बधाई

October 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारी का उपचार नहीं: स्वाति गुप्ता

मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारी का उपचार नहीं: स्वाति गुप्ता

October 9, 2026
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर कल निकलेगी भव्य स्वागत जुलूस

राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर कल निकलेगी भव्य स्वागत जुलूस

October 8, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.