• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

गांधीवादी सप्ताह की सार्थकता के लिए यातायात नियमों के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित हो : रवि जैन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 2, 2019
in Jaunpur
0
गांधीवादी सप्ताह की सार्थकता के लिए यातायात नियमों के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित हो : रवि जैन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिला परिवहन विभाग झुंझुनूं मे गांधी सडक सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन गांधी_शास्त्री जयंती के उपलक्ष पर किया गया। उद्घाटन भाषण देते हुए झुंझुनूं जिला कलक्टर श्री रवि जैन ने बताया कि सड़क दुर्घटना का सबसे बडा कारण है तेज रफ़्तार। आज कल जितनी भी सड़क दुर्घटना हमे सुनने या देखने को मिलती है वह ज्यादा तेज रफ़्तार से गाड़ी को चलाने से होती है। यदि आप वाहन चलाते वक्त गति नियंत्रण का ख्याल रखते है तो आप सड़क दुर्घटना से बचे रह सकते है। सड़क दुर्घटना का दूसरा सबसे बडा कारण नशे में गाड़ी चलाना है। हमे इससे बचना चाहिए। वाहन चलाते समय हमे कभी भी मोबाइल पर बात नहीं करना चाहिए, यदि किसी वाहन को ओवर टेक कर रहे हैं तो पास मिलने का इन्तजार करना चाहिए । यदि हम इन सब बातो को ध्यान में रख कर वाहन चलाते है तो हम सड़क दुर्घटना से बच सकते है।
कभी कभी मौसम भी सड़क दुर्घटना का कारण बन जाता है। यदि वाहन चलाते वक्त मौसम खराब हो जाए तो सुरक्षित जगह देख कर गाड़ी को साइड कर मौसम के सही होने का इंतजार करना चाहिए। साथ ही हमे यातायात सिग्नलों का ज्ञान होना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल में इन तीन रंगों का मतलब भी सभी को पता होना चाहिए।
सिग्नल में लाल रंग की गति अन्य रंगों के मुकाबले सबसे तेज होती है। इसलिए सिग्नल में लाल रंग का प्रयोग न केवल आपको रोकने के लिए किया जाता है बल्कि यह इस बात का भी संकेत देता है कि आपके आगे खतरा है।
पीला रंग आपको निर्देशित करता है आप अपनी उर्जा को समेट कर तैयार हो जायें। ट्रैफिक सिग्नल पर जब पीले रंग की लाईट जलती है तो उसका मतलब यही होता है कि आप अपने वाहन के इंजन को स्टार्ट रखें और आप धीमे -धीमे आगे बढ़ सकते हैं। पीले रंग में आपको रुकना नहीं होता है लेकिन आप धीरे धीरे आगे बढ़ सकते हैं।
इसी तरह हरा रंग खतरे के बिल्कुल विपरीत होता है। जैसा कि लाल रंग का प्रयोग वाहनों को रोकने के लिए किया जाता है उसी प्रकार हरे रंग का प्रयोग वाहनों को आगे बढ़ने के लिए किया जाता है। हरे रंग का मतलब है कि रास्ता आपके लिए खाली है। आपके दिमाग में प्रतिस्पर्धा नहीं सन्तुलन होना चाहिए और अगर संभव हो तो ऐसी गाड़ी ले जिसमें सभी सुरक्षा उपाय हों। एयर बैग, एबीएस, ecs, फ्रेम की सरंचना आदि। और इन सबसे ऊपर आपका आत्मविश्वास। सीट बैल्ट पहने और ठंडे दिमाग से ड्राइविंग करें। बाइक पर चल रहे है तो हैलमेट और उचित कपड़े जैसे कि ग्लोवेज़, जैकेट , कनी गॉर्ड, पांवो के गिट्टे की सुरक्षा के लिए जूतें आदि इनका उपयोग जरूर करें। स्पीड भी उतनी रखे उतनी जितनी कंट्रोल कर सकें।
बच्चों को सीट बेल्ट से बांधे
यदि आप छोटे बच्चों के साथ यात्रा पर जा रहे है तो बच्चों को सीट बेल्ट के साथ बांधना न भूले। बच्चों की आदत होती है कि वो बार बार खिड़की की तरफ ही जाते है और इस दौरान वे अपने शरीर को भी खिड़की से बाहर निकाल देते है। बच्चो की इन उटपटांग हरकतों की वजह से आपका ध्यान सड़क से हट सकता है। ड्राईविंग एक बहुत ही संवेदनशील गुण है और इसे बहुत ही केंद्रित होकर करना चाहिए। वाहन चलाने के दौरान किसी भी चीज के खाने पीने से भी बचना चाहिए। यदि आपको कुछ खाना है वाहन को रोक कर ही कुछ खाएं। कई बार वाहन को चलाते समय पानी प्रयोग करते समय अचानक वो उपर गिर जाता है और इसी दौरान चालक उनसे बचने के लिए अपना ध्यान सड़क से हटा देता है जो कि हादसों की वजह बनते है।
पिछली सीट पर से कुछ भी उठाने का प्रयास ना करे
वाहन चलाते समय ही पिछली सीट पर पड़ी हुयी किसी वस्तु आदि को उठाने की कोशिश न करे इससे आपका ध्यान सड़क से हट सकता है और हादसों के होने का खतरा रहता है।
यातायात नियमों को पालन करे
किसी भी प्रकार की स्थिति में यातायात के नियमों को ना तोड़े। यातायात के नियमों को पूरी तरह से पालन करें। स्पीड लिमट का पालन करते हुए गाड़ी चलाए। स्कूल और हॉस्पिटल के नजदीक तेज हाउर्न ना बजाए।
पैदल चलने के नियम के विषय में कलक्टर रवि जेन ने बताया कि
चलते व़क्त हमेशा फुटपाथ का उपयोग करें,जहां फुटपाथ न हों, वहां सड़क के एकदम बाईं ओर ही चलें, कभी भी धैर्य खोकर जल्दबाज़ी न दिखाएं, सिग्नल तोड़कर या सामने से गाड़ी को आता देख भागकर रोड क्रॉस कभी न करें, सड़क पार करते समय बाए दाए बाए नियम का पालन करते हुए यानी पहले बाए देखे फिर दाए देखे और फिर बाए देख कर ही सड़क पार करे, रात्रि के वक्त बरसात के समय चमक वाले कपड़े जैसे पीले या नारंगी रंग पहन कर ही सड़क पर चले। क्योंकि वो वाहन कि लाईट में दूर से नजर आते है।
सड़क कर चलते समय मोबाइल, हेडफोन आदि के प्रयोग से बचे। अगर बच्चे साथ है तो उनका हाथ पकड़ का रखे उन्हें अकेले ना चलने दें।
फोर व्हीलर चलाते समय भी सावधानी अपनानी चाहिए।
सीट बेल्ट्स हमेशा बांधें. अगर साथ में कोई है, तो उसे भी कहें बेल्ट बांधने को, 4 साल तक के बच्चों के लिए चाइल्ड सीट का ही प्रयोग करें, एमर्जेंसी गाड़ियां, जैसे- एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को पहले जाने दें, लेन बदलते व़क्त हमेशा इंडिकेटर्स और रियर व्यू मिरर्स का प्रयोग करें, चौराहे पर हमेशा गाड़ी की रफ़्तार कम कर दें, आगे वाली गाड़ी से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखें, हमेशा अपनी लेन में ही गाड़ी चलाएं. ओवरटेक के चक्कर में लेन तोड़ने की कोशिश न करें,
मोबाइल का उपयोग न करें, ट्रैफिक सिग्नल्स को कभी भी अनदेखा न करें, वाहन की रफ़्तार से संबंधित नियमों को कभी न तोड़ें, पैदल चलनेवालों को पहले रोड क्रॉस करने दे।
आगे कलक्टर रवि जैन ने यह भी बताया कि क्या नहीं करना चाहिए।
सिग्नल न तोड़ें, 18 से कम उम्रवाले ड्राइव न करें, व्यस्त सड़कों पर गाड़ी पार्क न करें, ड्रंक-ड्राइव से बचें यानी शराब पीकर गाड़ी न चलाएं,शहर में 60 कि.मी. प्रति घंटे की रफ़्तार से अधिक पर गाड़ी न चलाएं। हम अपने कर्तव्यों का पालन करे तभी गांधीवाद सार्थक सिद्ध होगा। आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला परिवहन अधिकारी श्री मक्खन लाल जांगिड़ ने करते हुए गांधी जी शास्त्री जी का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ भावना शर्मा ने किया। इन्होने एक कविता “फिर ना वो घर गया” सुनाई। कार्यक्रम में जाकिर अब्बासी ने सड़क सुरक्षा पर एक गीत प्रस्तुत किया। धन्यवाद परिवहन इंस्पेक्टर झाबर सिंह धायल ने दिया। परिवहन इंस्पेक्टर श्री उम्मेद भास्कर, ओंकार जी जांगिड़ गजेंद्र सिंह, ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। अंत में आदर्श वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Previous Post

जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में करेंट उतरने से युवक की मौत

Next Post

शराब सेल्समैन को गोली मार की गई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शराब सेल्समैन को गोली मार की गई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

शराब सेल्समैन को गोली मार की गई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.