• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्य का गोमती तट रामघाट पर हुआ दाह संस्कार

Press Club District President Kapil Dev Maurya was cremated at Ramghat on the banks of Gomti.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 16, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्य का गोमती तट रामघाट पर हुआ दाह संस्कार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्य का गोमती तट रामघाट पर हुआ दाह संस्कार

इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

जौनपुर, 16 दिसंबर । जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्य का आज सोमवार को दाह संस्कार आदि गंगा गोमती नदी पावन तट रामघाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ हुआ। उनके अंतिम दर्शन हेतु जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव जनपद के जनप्रतिनिधि व अधिवक्ता समाजसेवी जनपद के तमाम पत्रकार में वरिष्ठ पत्रकार लोलरक दुबे, शंभू नाथ सिंह, राकेश कांत पांडेय, आशीष पांडेय, सोनू उपाध्याय, अधिवक्ता रमेश चंद्र पाल, दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव सहित सैकड़ो की संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य का कल रविवार को दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 66 वर्ष के थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में सदर तहसील एवं जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगांवा गांव निवासी कपिल देव मौर्य ने 1984 से जौनपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक तरुण मित्र से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके पश्चात उन्होंने दैनिक मान्यवर में भी कुछ दिन तक काम किया, उसके बाद वे स्वतंत्र भारत, चौथी दुनिया, कुबेर टाइम्स और जनसत्ता एक्सप्रेस में भी जिला संवाददाता के रूप में काम करते रहे। वर्तमान में लखनऊ से प्रकाशित साप्ताहिक अपना भारत के जिला संवाददाता रहे और न्यूज़ पोर्टल सच खबरें चलाते रहे।

पत्रकारों के संगठन में जौनपुर पत्रकार संघ के कई वर्षों तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। वर्तमान में वे जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे, श्री मौर्य कल रविवार को लगभग 11:30 बजे प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क कार्यालय पर जाकर उनसे मुलाकात की, उसके पश्चात हुए अपने जौनपुर नगर स्थित सिपाह में आवास पर गए, खाना खाने के पश्चात उन्हें हार्ट अटैक आया। नगर के एक चिकित्सक के यहां लोग उन्हें उठाकर ले गए, जहां पर चिकित्सा में उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह जौनपुर में आज गंगा गोमती के पावन तट रामघाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया।
उनके निधन पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, जौनपुर लोकसभा से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज, जौनपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, जाफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय, मल्हनी के विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव सहित जनपद के समस्त पत्रकारों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह एक निष्पक्ष पत्रकार के रूप में जिले में स्थापित रहे।

Previous Post

नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

Next Post

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मिशन शक्ति–6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति–6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

October 18, 2026
महिषासुर मर्दन व रावण वध की झांकी देख भावविभोर हुए अभिभावक

महिषासुर मर्दन व रावण वध की झांकी देख भावविभोर हुए अभिभावक

October 17, 2026
आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
मिशन शक्ति–6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति–6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

October 18, 2026
महिषासुर मर्दन व रावण वध की झांकी देख भावविभोर हुए अभिभावक

महिषासुर मर्दन व रावण वध की झांकी देख भावविभोर हुए अभिभावक

October 17, 2026
आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मिशन शक्ति–6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति–6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

October 18, 2026
महिषासुर मर्दन व रावण वध की झांकी देख भावविभोर हुए अभिभावक

महिषासुर मर्दन व रावण वध की झांकी देख भावविभोर हुए अभिभावक

October 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.