• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

स्वाइन फ्लू से बचाव की जनपद में तैयारी पूरी

Preparations completed in the district to prevent swine flu

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 5, 2022
in Jaunpur
0
स्वाइन फ्लू से बचाव की जनपद में तैयारी पूरी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

स्वाइन फ्लू से बचाव की जनपद में तैयारी पूरी अलर्ट
बचाव के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया टीका : सीएमओ

जौनपुर, संकल्प सवेरा । ठंड बढ़ते ही विभिन्न संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि वर्तमान में जनपद में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज नहीं है । स्वास्थ्य विभाग फिर भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है । यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह का ।

सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू के टीकाकरण के लिए जनपद को टीका की 200 डोज मिली है। इसे स्वाइन फ्लू से निपटने में सहयोग करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को लगा दिया गया है। जिला पुरुष तथा जिला महिला चिकित्सालय के 20-20 स्टाफ, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) तथा शहरी क्षेत्र के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) के पांच-पांच स्टाफ को टीका लग चुका है। संभावित मरीज मिलने पर उसे चिह्नित कर तत्काल इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ सन्तोष जायसवाल तथा जिला महामारी रोग विशेषज्ञ (ईपीडिमियोलाजिस्ट) डॉ जिया उल हक को उपलब्ध कराई जानी है। इससे जिला स्तरीय या ब्लॉक स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) मरीज गृह भ्रमण कर उसकी सैम्पलिंग कराकर जांच के लिए बीएचयू वाराणसी भेज सके।

सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के उसी मेडिकल स्टाफ को टीका लगा है जिनकी ड्यूटी स्वाइन फ्लू के वार्ड में लगाई जाएगी। जिला/ब्लाक स्तरीय आरआरटी के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है। इससे उन्हें स्वाइन फ्लू के मरीजों के सत्यापन, लक्षण युक्त रोगियों के चिह्निकरण, सैम्पलिंग कराने तथा पुष्ट रोगियों के संपर्क में आए रोगियों को दवा उपलब्ध कराने में सहूलियत मिल सके। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रामक बीमारी है। यह एच-1एन1 वायरस से संक्रमित व्यक्ति के माध्यम से ही दूसरे तक फैलती है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से वायरस हवा के माध्यम से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच कर उसे संक्रमित करता है। स्वाइन फ्लू संभावित रोगियों की तीन श्रेणी बनाई गई है। पहली में उन्हें रखा गया है जिन्हें हल्का बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर दर्द, दस्त और उल्टी की शिकायत रहती है। ऐसे लोगों को घर में रहकर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा खाना है तथा परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखना है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती और लक्षण के आधार पर इलाज होता है।

दूसरी श्रेणी में वह मरीज आते हैं जिनमें पहली श्रेणी के सारे लक्षण होते हैं लेकिन दवा खाने के 48 घंटे बाद भी उन्हें आराम नहीं मिलता। बुखार तेज हो जाता है और गले की खराश भी बढ़ जाती है। इस श्रेणी में उन मरीजों जिनमें इन लक्षणों के साथ उच्च जोखिम (जैसे फेफड़े, लीवर, किडनी की बीमारियों से ग्रसित हों, मधुमेह या रक्तचाप की दिक्कत, अन्य न्यूरोलाजिकल डिसआर्डर, कमजोर रोग प्रतिरोधी शक्ति वाले मरीज (जैसे एचआईवी/एड्स, कैंसर आदि), गर्भवती महिलाएं, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले, छोटे बच्चे आदि शामिल हैं। ऐसे लोगों को उम्र के अनुसार दवा दी जाती है।

तीसरी श्रेणी में उन मरीजों को रखा गया है जिसमें पहली और दूसरी श्रेणी के मरीज के साथ-साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो रही हो, सीने में दर्द, रक्तचाप का कम हो जाना, खांसी के साथ बलगम में खून का आना, नाखून का नीला पड़ जाना, नींद जैसी स्थिति का हमेशा बने रहना, बच्चों में तेज व लगातार बुखार का बने रहना, खाने का मन न करना, झटके आना, जल्दी-जल्दी सांस लेना, या सांस लेने में दिक्कत होना आदि लक्षण मिलते हैं। ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती करके इलाज कराना जरूरी होता है जिससे विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में मरीज की सतत निगरानी की जा सके।

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ जिया उल हक ने बताया कि तीसरी श्रेणी के मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं होते हैं तो यह जानलेवा साबित होता है। इसलिए उपरोक्त किसी भी तरह का कोई लक्षण अपने घर, पास-पड़ोस, गांव में पाए जाते हैं तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर सम्पर्क करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लें। लक्षणयुक्त मरीज खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें। खुद को हवादार कमरे में रखे और ताजा खाना खाएं। ऐसे मरीज मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज कराया जाता है।

जनपद का कोई व्यक्ति गैर जनपद के लैब या चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू प्रभावित पाया जाता है तो उसके संपर्क में रह चुके घर पर रहने वाले या अन्य जनपद में रहने वालों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों को सूचित कर रोगी का विवरण उपलब्ध कराते हुए उसे अपने लिए प्रोफाइलेक्सिस डोज स्वास्थ्य केंद्र से ले लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्ष 2016 में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला, वर्ष 2017 में छह मरीज मिले, वर्ष 2018 में भी कोई मरीज नहीं मिला, 2019 में नौ मरीज मिले, 2020 में एक मरीज मिला, 2021 में कोई मरीज नहीं मिला और 2022 में अभी तक मात्र एक मरीज मिला है। जनपद स्वाइन फ्लू से पूरी तरह से सुरक्षित है।
बचाव का तरीका: खुद को अलग रखें, हवादार कमरे में रहें, ताजा खाना खाएं, डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा लें।

Previous Post

जौनपुर में भाई के हाथो भाई की हत्या

Next Post

निकाय अध्यक्ष पदों के आरक्षण की घोषणा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
निकाय अध्यक्ष पदों के आरक्षण की घोषणा

निकाय अध्यक्ष पदों के आरक्षण की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

August 11, 2026
सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

August 10, 2026
फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

August 10, 2026
चुनौतियों से न घबराएं , साहस अनुशासन के साथ करें सामना: लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह

चुनौतियों से न घबराएं , साहस अनुशासन के साथ करें सामना: लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह

August 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

August 11, 2026
सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

August 10, 2026
फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

August 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

August 11, 2026
सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

August 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.