• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

अमेठी में ‘लापता सांसद से सवाल’ का पोस्टर वायरल

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 2, 2020
in Desh-Videsh, Uttar Pradesh
0
अमेठी में ‘लापता सांसद से सवाल’ का पोस्टर वायरल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला कांग्रेस के ट़वीट पर जवाब दिया है, “आपको मुझसे इतनी मोहब्बत थी ये पता नहीं था. चलें अब कुछ आपको भी हिसाब दिया जाए. 8 महीने, 10 बार 14 दिन का हिसाब है मेरे पास. लेकिन ये बताएं सोनिया जी कितनी बार गईं. इस दौरान अपने क्षेत्र में?”

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में पांचवे लॉकडाउन (Lockdown 5.0) से जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ता दिख रहा है. इस बीच यहां सियासत भी तेज हो गई है. इस बीच अमेठी में ‘लापता सांसद से सवाल’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें अमेठी की जनता की तरफ से सांसद स्मृति ईरानी से सवाल पूछे गए हैं. इस पोस्टर को महिला कांग्रेस (All India Mahila Congress) ने भी ट्वीट किया है. इसमें लिखा है कि अमेठी ढूंढ रहा है अपनी लापता सांसद स्मृति ईरानी जी को. उधर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री स्म़ृति ईरानी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर जवाबी हमला बोला है. उन्होंने लिखा है कि आपको मुझसे इतनी मोहब्बत थी ये पता नहीं था. चलें अब कुछ आपको भी हिसाब दिया जा 8 महीने 10 बार 14 दिन का हिसाब है मेरे पास. लेकिन ये बताएं सोनिया जी कितनी बार गईं. इस दौरान अपने क्षेत्र में?

क्या अब आप अमेठी में सिर्फ कंधा ही देने आएंगीं?

‘लापता सांसद से सवाल’ के पोस्टरों में लिखा है कि अमेठी से सांसद बनने के बाद साल में 2 दिन महज कुछ घंटों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली सांसद आज कोरोना महामारी के दर्द से अमेठी की जनता त्रस्त है. हमने आपको टि्वटर के माध्यम से अंताक्षरी खेलते देखा है. सांसद होने के नाते अमेठी की जनता आपको ढूंढ़ रही है. यूं ही अमेठी की जनता को निराश्रित छोड़ देना यह दर्शाता है कि शायद अमेठी आपके लिए महज टूर हब है. क्या अब आप अमेठी में सिर्फ कंधा ही देने आएंगीं?

क्या ऐसा ही हिसाब सोनिया जी रायबरेली के लिए देना चाहेंगी?

वहीं स्मृति ईरानी ने कई ट्वीट कर जवाब दिए हैं. उन्होंने लिखा है, “अब तक 22,150 नागरिक बस से एवं 8322 ट्रेन से मात्र अमेठी जनपद में लौटें हैं. वो भी पूरी क़ानूनी प्रक्रिया के बाद. एक-एक परिवार, एक-एक व्यक्ति का नाम बता सकती हूं. क्या ऐसा ही हिसाब सोनिया जी रायबरेली के लिए देना चाहेंगी?

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है, “ कलेक्टर, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली से सतत संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अमेठी के जन-जन तक पहुंचे ये प्रयास किया मैंने. बताएं सोनिया जी ने स्वयं कितनी बार प्रयास किया अपने क्षेत्र के लिए?”

मेडिकल कॉलेज का काम करवाया, अभिनंदन क्यों नहीं, खुश नहीं क्या आप?

उन्होंने आगे लिखा है कि लॉकडाउन में अमेठी में आपके नेताओं द्वारा जो वर्षों पुराना सपना दिखाया गया, गरीब जनता को उस मेडिकल कालेज का काम करवाया सीएम योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से. बताएं आज तक अमेठी के मेडिकल कालेज का एक बार भी अभिनंदन क्यूं नहीं किया? खुश नहीं क्या आप अमेठी के लिए?

स्मृति ईरानी ने कहा कि ब्लॉक शाहगढ़, विधानसभा गौरीगंज में खम्भे पे काग़ज़ चिपकाया तो कम से कम अपना नाम तो लिख देते नीचे. इतना भी क्या शर्माना. कहीं ऐसा तो नहीं कि अमेठी को कंधा देने की शर्मनाक बात कहने वाले जानते हैं कि जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी?

Previous Post

जौनपुर में भूमि विवाद में चली गोली मौत

Next Post

MLC विद्यासागर सोनकर आज अमेठी में वर्चुअल सभा को करेंगे संबोधित,गिनाएंगे उपलब्धि

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
MLC विद्यासागर सोनकर आज अमेठी में वर्चुअल सभा को  करेंगे संबोधित,गिनाएंगे उपलब्धि

MLC विद्यासागर सोनकर आज अमेठी में वर्चुअल सभा को करेंगे संबोधित,गिनाएंगे उपलब्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.