• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बंध 135 कॉलेजों का पोर्टल बंद, हजारों छात्र परेशान

Portal of 135 colleges related to Purvanchal University closed, thousands of students upset

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 30, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
बीएसएनएल के केबल फाल्ट से पीयू में इंटरनेट सेवा बाधित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बंध 135 कॉलेजों का पोर्टल बंद, हजारों छात्र परेशान

पूर्वांचल विश्वविद्यालय पर रिश्वत लेकर पोर्टल खोलने का आरोप, प्रबंधक महासंघ भड़का

राजभवन की मोहलत के बाद भी विश्वविद्यालय अड़ा, हाईकोर्ट में रिट की तैयारी शुरू

जौनपुर, संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की लापरवाही और मनमानी एक बार फिर हजारों छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ती दिख रही है। विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के 135 कॉलेजों का परीक्षा फॉर्म भरने के प्रथम वर्ष का पोर्टल बंद है, जिससे स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। रविवार को स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ की बैठक में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।

प्रबंधक संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह (मान सिंह) ने बताया कि राजभवन लखनऊ ने सभी कॉलेजों को मानक पूरा करने के लिए 20 फरवरी 2026 तक की स्पष्ट मोहलत दी है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय पोर्टल खोलने से जानबूझकर बच रहा है। उन्होंने कहा कि जब पूरा समय मिला हुआ है तो पोर्टल बंद रखने का क्या औचित्य है? यह सीधे-सीधे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है।

बैठक में सबसे चौंकाने वाला आरोप सामने आया कि कुछ कॉलेजों का पोर्टल कथित रूप से रिश्वत लेकर खोल दिया गया है, जबकि बाकी 135 महाविद्यालयों को जानबूझकर रोका जा रहा है। महासंघ ने इसे खुला भ्रष्टाचार बताते हुए तत्काल जांच की मांग की। प्रबंधकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षकों के अनुमोदन से लेकर छोटे-छोटे कार्यों तक, विश्वविद्यालय के कुछ जिम्मेदार बिना पैसा लिए फाइल आगे नहीं बढ़ाते।

उपाध्यक्ष रामानंद उपाध्याय और सचिव भूपेन्द्र यादव ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि पोर्टल न खुलने से छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव में हैं और कॉलेज प्रबंधन पर अनावश्यक दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह हठधर्मिता न सिर्फ शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि सैकड़ों परिवारों के भविष्य को भी संकट में डाल रही है।

महासंघ ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि विश्वविद्यालय तत्काल पोर्टल नहीं खोलता, तो पूरे मामले को माननीय उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। इसके लिए रिट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी सदस्यों ने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं, बल्कि छात्रों के हित में निर्णायक संघर्ष का वक्त है।
………..

अर्थदंड की जो प्रक्रिया है उसे पूरा करने पर पोर्टल खोला जाएगा। कई बार संबद्धता विस्तरण की तारीख दी गई थी लेकिन महाविद्यालयों ने अभी तक मानक नहीं पूरा किया है।

केश लाल
कुलसचिव
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर

Previous Post

रंगों में झलकी नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में

Next Post

राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पुलिस अधीक्षक जौनपुर  डॉ कौस्तुभ ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक जौनपुर  डॉ कौस्तुभ ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

December 12, 2025
महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

December 11, 2025
सीएम योगी ने राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र के घर पहुंच कर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र के घर पहुंच कर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

December 11, 2025
वाराणसी में कफ सिरप माफिया पर शिकंजा कसता हुआ: शुभम जायसवाल और महेश सिंह पर 25-25 हजार का इनाम

वाराणसी में कफ सिरप माफिया पर शिकंजा कसता हुआ: शुभम जायसवाल और महेश सिंह पर 25-25 हजार का इनाम

December 11, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पुलिस अधीक्षक जौनपुर  डॉ कौस्तुभ ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक जौनपुर  डॉ कौस्तुभ ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

December 12, 2025
महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

December 11, 2025
सीएम योगी ने राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र के घर पहुंच कर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र के घर पहुंच कर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

December 11, 2025
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पुलिस अधीक्षक जौनपुर  डॉ कौस्तुभ ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक जौनपुर  डॉ कौस्तुभ ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

December 12, 2025
महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

December 11, 2025
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.