पांच जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा
ताश के 52 पत्तों समेत 3670 रूपए बरामद
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर अतर सिंह के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार की देर शाम दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफतार कर लिया किया है ।
बताते हैं कि थानाध्यक्ष सदानंद राय को मुखबिर खास से सूचना मिली कि साहबगंज मोहल्ले में जुआरियों के एक गिरोह द्वारा जुआ का खेला जा रहा है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सदानंद राय, उपनिरीक्षक गिरीश कुमार मिश्रा, का 0 ओमप्रकाश मिश्र, का० विनोद कुमार सिंह ,
मनोज कुमार चौबे, गया प्रसाद पटेल संजीव कुमार , पंकज यादव रवि प्रकाश यादव, अभिमन्यु यादव आदि के साथ मौके पर पहुंच कर जुआ खेलते पांच लोगों को दबोच लिया । पुलिस को मौके पर ताश के 52 पत्तों के साथ ही फड़ पर रखे 3670 रूपए भी बरामद हुआं । पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम मो० आसफ निवासी जंघई रोड ,
नितिन केशरी निवासी कमालपुर, सोनू सोनी निवासी नईगंज , बिष्णु सोनी निवासी नईगंज , राम कुमार गौतम निवासी गजराजगंज थाना मुंगराबादशाहपुर बताया । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अपराध संख्या 189 / 21 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सम्बन्धित मा 0 न्यायालय भेज दिया ।












