• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

10 साल में 43वीं बार कल काशी आएंगे पीएम मोदी

PM Modi will visit Kashi today for the 43rd time in 10 years

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 22, 2024
in Jaunpur, Varanasi
0
10 साल में 43वीं बार कल काशी आएंगे पीएम मोदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

10 साल में 43वीं बार आज काशी आएंगे पीएम मोदी, इस बार काम का हिसाब भी देंगे

संकल्प सवेरा,वाराणसी।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्ष के कार्यकाल में 22 फरवरी की रात 43वीं बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। इस बार कामकाज का हिसाब भी देंगे। प्रशासन के मुताबिक, पीएम अब तक 31 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं। आस्था के साथ ही स्वास्थ्य, परिवहन और शिक्षा को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना का काम तेजी से हो रहा है।
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को काशी आएंगे। शुक्रवार को जनसभा करेंगे। साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब पीएम काशी के विकास पर बन रही काफी टेबल बुक का लोकार्पण करेंगे। इसके जरिये काशी की जनता को अपनी उपलब्धियां बताएंगे।

पीएम मोदी के कार्यकाल का सबसे बड़ा काम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर है। इस पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका फायदा शहरवासियों को मिलने लगा है। दो वर्षों में ही 13 करोड़ से ज्यादा पर्यटक काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आए हैं। इससे काशी का अर्थशास्त्र बदल गया है। होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही ट्रेवल उद्योग बूम कर रहा है।
बीएचयू के सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक, ईएसआई अस्पताल और कैंसर अस्पताल का शिलान्यास, लोकार्पण भी पीएम मोदी ने किया था। वाराणसी और कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हुआ है। रिंग रोड की सौगात मिली है। शहर की आंतरिक और बाहरी क्षेत्र की सड़कें फोरलेन या फिर सिक्सलेन हो गई हैं। ओवर ब्रिज बने हैं। काशी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे भी बन रहा है। इसका निर्माण 2025 में पूरा होगा, लेकिन पीएम मोदी रोपवे के कोच जनता को समर्पित करेंगे। अमूल डेयरी प्लांट का लोकार्पण होगा। इस डेयरी से पूर्वांचल के किसानों की किस्मत बदल सकती है।

*जब भी आए, तब विकास की सौगात दी*

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में हर दूसरे या फिर तीसरे महीने आते हैं। जब भी काशी आते हैं, तब विकास परियोजनाओं की सौगात देते हैं। इस बार 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें से ज्यादातर परियोजनाएं काशी से जुड़ी हैं। कुछ परियोजनाएं सुल्तानपुर, लखनऊ सहित दूसरे जिलों की हैं। पीएम मोदी अब 42 बार काशी आ चुके हैं। इस दौरान यूपी के अलग-अलग जिलों के लिए एक लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इसमें 31 हजार करोड़ की परियोजनाएं अकेले काशी की हैं।

Previous Post

“कहने वाले कहते रहेंगे”-संगीता यादव

Next Post

प्लेसमेंट ड्राइव में सैकड़ो प्रशिक्षणार्थियो ने किया प्रतिभाग,150का चयन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्लेसमेंट ड्राइव में सैकड़ो प्रशिक्षणार्थियो ने किया प्रतिभाग,150का चयन

प्लेसमेंट ड्राइव में सैकड़ो प्रशिक्षणार्थियो ने किया प्रतिभाग,150का चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: दयाशंकर

युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: दयाशंकर

January 12, 2026
निरन्तर लक्ष्य की तरफ बढ़ने से ही सफलता मिलती है- एन एन पाठक

निरन्तर लक्ष्य की तरफ बढ़ने से ही सफलता मिलती है- एन एन पाठक

January 12, 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गूंजा विवेकानंद का संदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गूंजा विवेकानंद का संदेश

January 12, 2026
जौनपुर के रवि सिंह का आईपीएल में चयन

जौनपुर के रवि सिंह का आईपीएल में चयन

January 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: दयाशंकर

युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: दयाशंकर

January 12, 2026
निरन्तर लक्ष्य की तरफ बढ़ने से ही सफलता मिलती है- एन एन पाठक

निरन्तर लक्ष्य की तरफ बढ़ने से ही सफलता मिलती है- एन एन पाठक

January 12, 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गूंजा विवेकानंद का संदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गूंजा विवेकानंद का संदेश

January 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: दयाशंकर

युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: दयाशंकर

January 12, 2026
निरन्तर लक्ष्य की तरफ बढ़ने से ही सफलता मिलती है- एन एन पाठक

निरन्तर लक्ष्य की तरफ बढ़ने से ही सफलता मिलती है- एन एन पाठक

January 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.