फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य
समाजवादी पार्टी जौनपुर ने मनाई वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य की अध्यक्षता में जिला कार्यालय, सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज, जौनपुर में समारोहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने वीरांगना फूलन देवी जी के सामाजिक विषमता के विरुद्ध संघर्ष तथा वंचित एवं शोषित समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान को याद किया।
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, लालचंद यादव लाले, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नैपाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव, जिला सचिव मालती निषाद, रामकेश बिंद, रमेश साहनी, रामजतन यादव, नंदलाल यादव, हरिश्चंद प्रभाकर, श्यामनारायण बिंद एवं शिवशंकर बिंद सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी में गुलाब यादव रीठी, कमलेश यादव, राहुल त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, वीरेंद्र यादव, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, सोनी सेठ, डॉ. आदित्य नारायण सोनकर, राम अभिलाष यादव, रामाशंकर यादव, दीपक यादव पप्पू जमैथा, दिलीप प्रजापति, संजय गौतम, सुनील कुमार यादव, शुभम यादव, अरविंद यादव एडवोकेट, प्रवेश यादव, धर्मेंद्र सोनकर, बाबा पटेल, संजय कश्यप, जमीर हसन अफरोज, अजय मौर्य, वकील यादव, संदीप बिंद, अमित गौतम, गुड्डू सोनकर, अरविंद सोनकर, प्रदीप कुमार शर्मा सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए श्री संजय कुमार गौतम का समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव पद पर जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य द्वारा मनोनयन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री संजय कुमार गौतम का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, ओम प्रकाश यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान इमामशाहपुर तथा वर्तमान सेक्टर प्रभारी, के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।













