महाराष्ट्र की जनता भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित है:कृपाशंकर सिंह
संकल्प सवेरा, मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एंव सदस्यता अभियान के महाराष्ट्र प्रभारी अरुण सिंह (सांसद – राज्यसभा) के साथ अंधेरी वेस्ट विधानसभा के विधायक अमित साटम के द्वारा जुहू बीच मुंबई में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि भाजपा के इस सदस्यता अभियान में लोग उत्साह के साथ सदस्य बन रहे। भाजपा के 12 करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके हैं, महाराष्ट्र की जनता भाजपा से जुड़कर प्रगति और विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।
सभी कार्यकर्ता बूथस्तर पर घर घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं और क्षेत्र की जनता को मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों एवं राज्य की डबल इंजन फणनवीस सरकार की विकासात्मक योजनाओं से अवगत कराकर इस अभियान को और अधिक सफल बनाएं।