पेंशनर्स, कर्मचारियो व शिक्षको ने स्व. बी. एन. सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि
जौनपुर संकल्प सवेरा 18 मई 2026। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम केअनुसार जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर कर्मचारी, पेंशनर्स एवं शिक्षक हितो के लिए आजीवन संघर्षरत रहे मसीहा स्व. बी. एन. सिंह को श्रध्दा सुमन अर्पित कर ,सत्ताइसवी पुण्य तिथि को संघर्ष संकल्प दिवस के रुप मे मनायी गयी।
श्रध्दांजलि सभा को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने स्व. बी. एन. सिंह के संघर्ष को याद करते हुए केन्द्र सरकार के समान राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर्स को महगाई एवं बेतन की समानता दिलाने के लिए किए गए आन्दोलन के साथ ही वर्ष 1994-95 मे पद के दो प्रोन्नत बेतन मान को सरकार से मनवाने के लिए किए गए 51दिन के हड़ताल का स्मरण करते हुए ,वर्तमान केंद्र सरकार के गठित वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने तक संघर्ष संकल्प दिवस के रूप मे लेते हुए संघर्ष का संकल्प व्यक्त कर श्रध्दासुमन अर्पित किए।
श्रध्दांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने स्व. बी. एन. सिंह के वर्ष 1966 से अपने जीवन के अंतिम दिन 18मई1999 तक कर्मचारी शिक्षक पेंशनर्स के हितो के लिए अनवरत संघर्ष कर जो हक दिलवाया था,उसे सरकार धीरे धीरे बन्द कर रही है।
स्व. बी. एन. सिंह केन्द्र के समान राज्य सरकार के कर्मचारियो को भत्तो की समानता के लिए संघर्ष शील रहे,जो काल के क्रुर चक्र ने असमय छीन कर बंचित कर दिया । संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा केन्द्र सरकार बैकडोर से सेवानिवृत्त तिथि के आधार पर पेंशनर्स मे जो बीभेद करने का कुचक्र कर रही है उसे हम सब मिलकर सफल नही होने देगे और वित्त बिधेयक 2025वापस करने एवं पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को बेतन आयोग के संकल्प पत्र मे सम्मिलित किए जाने तक संघर्ष का संकल्प ही स्व. बी. एन. सिंह जी को सच्ची श्रध्दांजलि होगी ।
श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से शेषनाथ सिंह, राम अवध यादव, नन्दलाल सरोज, कृष्ण कुमार तिवारी,पलकधारी मौर्य, कंचन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मन्त्री देवेश कुमार यादव,मिठाई लाल, भानुप्रतापश्रीवास्तव, संम्प्रेक्षक राम आश्रय रजक, ओमप्रकाश यादव , राजेन्द्र प्रसाद सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ई. प्रमोद कुमार सिंह ,जियाराम यादव, ओकांर नाथ मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, राजपति विश्वकर्मा,शम्भूनाथ यादव, गल्लनराम,नरेन्द्र त्रिपाठी वी वी सिह,बिक्रमाजीत यादव, चन्द्र शेखर सिंह, महेन्द्र प्रसाद पाठक, सुक्खुराम, नन्दलाल सरोज, ई. मदन मोहन सोनकर, ओमप्रकाश सिंह, रमाशंकर निषाद,डॉक्टर भारत यादव, मुकुन्दलाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, लाल जी शुक्ला गजराज मौर्य आदि ने श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए पेंशनर्स हितो के लिए संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया।
सभा के अन्त मे दिवंगत पेंशनर्स स्व0 हीरालाल पाण्डेय की आत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई । सभा का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया ।













