पवन लोहिया व मनीष ने किया समाजवादी पद यात्रियों का स्वागत
जौनपुर,संकल्प सवेरा समाजवादी लोहियावाहिनी के नि. प्रदेश सचिव पवन यादव लोहिया, टी. डी. कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष यादव व मनीष यादव चाँदपुर के संयुक्त नेतृत्व में ग़ाज़ीपुर से चलकर दर्जनों ज़िलों में चलने वाली देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी संदेश पदयात्रा का स्वागत शहर के सद्भावना पुल पर किया गया।
पदयात्रा का कुशल नेतृत्व कर रहे ई.वि.वि. के वरिष्ठ छात्रनेता अभिषेक यादव जी एवं पदयात्रा के कुशल संचालक समाजवादी लोहियावाहिनी के नि. राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौक़े पर अभिषेक यादव जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इतिहास का अंत मतलब विचारधारा का अंत है सत्ता में बैठी भाजपा सरकार इतिहास का अंत करने पर आमादा हैं, भाजपा कितना इतिहास मिटाएगी हर दिन नए इतिहास लिखें जाएगें, डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, महात्मा ज्योतिबा फूले, पेरियार साहब, बिरसा मुंडा जैसे कितने महापुरुषों का जनजन में विचार समाहित हो चुका है।
युवाओं को अपने सम्बोधन के माध्यम से राघवेंद्र यादव जी ने बताया कि ओबीसी एक विचार है मुझे इस बात को कहने में जरा भी गुरेज नहीं है कि मंडल कमीशन एक वैज्ञानिक समाजवाद की किताब है उसे हर युवा को पढ़ना चाहिए उस किताब में एक मानीखेज कोटेशन है “ समानता केवल समान लोगों के बीच होती है असमान को समान के बराबर रखना असमानता को स्थिरिता प्रदान करना है।” यह मंडलवादी जन जागरण का समय है।
इसी क्रम में पवन यादव लोहिया ने कहाकि जो काम सपा सरकार के द्वारा किया गया है जनता अब उसे याद कर रही है, आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा, देश व प्रदेश मे भाजपा की सरकार ने चुनाव से पहले जनता को जो झूठे वादे और सपने दिखाये थे
उसे पूरा करने मे नाकाम रही है तथा भोली भाली जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है, देश और प्रदेश की जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार के दलदल मे धकेल दिया है। महिलायें, किसान, छात्र, युवा, व्यापारी सब के सब वर्तमान सरकार से परेशान है इसलिए हमें एक होकर आदरणीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने की ज़रूरत है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नि. ज़िलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, गजराज यादव, पूनम मौर्य, अमित यादव, शैलेश यादव, आशीष यादव सोनू, गप्पू मौर्या, श्रवण जायसवाल, राजवीर यादव, कृष्णा यादव सभासद, विकास यादव बिंदुली, पंकज यादव, आकाश यादव तहलका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदयात्री मौजूद रहे।