Latest Post

एएसआई प्रमोद पहलवान ने दिल्ली के मोहित को दिखाया आसमान

एएसआई प्रमोद पहलवान ने मोहित दिल्ली को दिखाया आसमान जौनपुर के गया एवं मंगला पहलवान ने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को दिखाया...

Read more

समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही जनता:नाहिद लारी खान

आज उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में प्रदेश पदाधिकारियों मंडल एवं ज़िलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों सहित...

Read more

किशोरो के नकारात्मक परिवर्तन को सकारात्मक सोच में बदले:डा क्षितिज

*                     लायन्स क्लब द्वारा “लायन्स क्वेस्ट प्रोग्राम”(Lions Quest Program)  के अन्तर्गत दो दिवसीय टीचर्स टेंनिग वर्कशाप का आयोजन कुमुद नर्सिंग होम के एसी सभागार में शुरू हुआ, जिसमें आठ स्कूलो के 38 महिला व पुरूष शिक्षको को प्रशिक्षित किया जा रहा है|  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा क्षितिज शर्मा व नासिक महाराष्ट्र से आयी प्रशिक्षिका अर्चना भट ने दीप प्रजल्लित कर वर्कशाप का शुभारम्भ किया, रीजन चेयरपर्सन शत्रुधन मौर्य जोन चेयरपर्सन अशोक मौर्य व जोगेश्वर केसरवानी ने आये हुए लोगो का स्वागत किया, इस अवसर पर  डा क्षितिज शर्मा ने लायंस क्वेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान देते हुए बताया कि आज के युग के लड़के एवं लड़कियां अपने समय से आगे जा रहे हैं। बॉलीवुड, मीडिया, फैशन, सूचनाओं के विभिन्न स्रोत, खर्च के लिए अधिक पैसे मिलना इन सब ने युवाओं के जीवन में नैतिक मूल्यों का ह्वास किया है। आज का युवा प्रवचन या सलाह पसंद नहीं करता। यह कार्यक्रम एक ऐसा साधन है जो युवाओं को उनकी परिस्थितियों से अवगत कराता है, ताकि वे उचित निर्णय ले सकें। विश्व के 210 देशों के शिक्षाविद लायंस क्वेस्ट सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षण कार्यक्रम का प्रयोग करते हैं। यह कार्यक्रम आज के बच्चों के लिए वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है|                     प्रशिक्षिका अर्चना भट ने प्रशिक्षण देते हुए बताया  कि “स्किल फॅार एडोलसेन्स” विषय पर आधारित इस ट्रेनिंग का उद्देश्य आज के वर्तमान युग में किशोरों में होने वाले नकारात्मक परिवर्तन को सकारात्मक कर समाज एवं राष्ट्र के उन्नति में योगदान देने योग्य बनाना है। आगे उन्होने बताया कि यहा टीचर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे अपने अपने स्कूलो में किशोरो के लिए सकारात्मक कला कौशल का विकास करे, और एक खुशनुमा माहौल में समाधान पूर्वक जिन्दगी जीने के लिए उनको तैयार करे|                    प्रशिक्षण में सेन्ट जेवियर स्कूल, जनक कुमारी इन्टर कालेज, नेहरू बालोधान, तिलकधारी मेमोरियल कालेज, ब्लासम स्कूल, सी. एम. एम. पब्लिक स्कूल, तारा कान्वेन्ट गर्ल्स इन्टर कालेज, रिशीकुल एकाडमी, स्कूलो के 38 शिक्षको ने भाग लिया |                     इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट क्वेस्ट चेयरमैन सुधीर भल्ला, कैबिनेट सचिव सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, कैबिनेट सचिव मनीष गुप्ता, लायन्स मेन अध्यक्ष अमित पाण्डेय, लायन्स गोमती अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, लायन्स क्षितिज अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, लायन्स पवन अध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी, लायन्स सूरज अध्यक्ष राजेन्द्र खत्री, राम कुमार साहू, आदि लोग उपस्थित रहे

Read more

शिक्षा हर स्थान पर सम्मान दिलाती है : बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’

जौनपुर।  नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज मल्हनी बाजार के वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता...

Read more

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने चलाया सदस्यता अभियान

तिलकधारी महाविद्यालय के गेट पर किया एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शिखर द्विवेदी के नेतृत्व में 746 छात्रों ने समाचार लिखे...

Read more

जौनपुर वांछित शातिर अपराधी नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

जौनपुर वांछित शातिर अपराधी व 25 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार थाना लाइन प्रभारी निरीक्षक...

Read more
Page 1964 of 2011 1 … 1,963 1,964 1,965 … 2,011

Recommended

Most Popular