• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पत्रकारों पर दर्ज कराये जा रहे फर्जी मुकदमे को लेकर पत्रकारों में आक्रोश

Outrage among journalists over fake cases being lodged against journalists

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 28, 2023
in Jaunpur
0
पत्रकारों पर दर्ज कराये जा रहे फर्जी मुकदमे को लेकर पत्रकारों में आक्रोश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रशासन की शह पर पत्रकारों के खिलाफ SC/ST का मुकदमा दर्ज कराने के मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे जौनपुर के पत्रकार

पत्रकारों पर दर्ज कराये जा रहे फर्जी मुकदमे को लेकर पत्रकारों में आक्रोश

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में बैठक कर पत्रकारों ने घटना की निन्दा की

एसपी से मिलकर पत्रकारों ने की शिकायत

जौनपुर,संकल्प सवेरा। पत्रकारों के खिलाफ प्रशासन द्वारा द्वेषपूर्ण तरीके से फर्जी एससी/ एसटी का मुकदमा दर्ज कराए जाने से जिले भर के पत्रकार आक्रोशित हैं । कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में आक्रोशित पत्रकारों ने बैठक कर घटना की कड़ी निन्दा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ।

बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों व सत्ताधारी नेताओं की खबरों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है । प्रशासन की शह पर पत्रकारों के खिलाफ SC/ST का मुकदमा दर्ज कराने के मामले में जल्द ही जौनपुर के पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएगा।

ताजा प्रकरण केराकत कोतवाली अंतर्गत पेसारा गांव का है । पेसारा गांव में स्थित अस्थायी गौशाला की सच्चाई उजागर करने पर उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा की शह पर ग्राम प्रधान द्वारा द्वेषपूर्ण तरीके से एस सी/ एस टी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने से जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हैं । ग्राम प्रधान द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर दर्जनों पत्रकार एकत्रित हुये।

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में आयोजित बैठक में उक्त प्रकरण की निन्दा करते हुये इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद बीपी सरोज के गार्ड द्वारा बदतमीजी का विरोध करने पर कुछ पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कराये गये एससी/एसटी के मुकदमे पर चर्चा हुई।
इसके बाद पत्रकारों का प्रतिनिधिमण्डल पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र दिया जिस पर उन्होंने जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश मिश्र,शशिराज सिन्हा, अजय शुक्ला, राकेशकान्त पाण्डेय, शम्भू सिंह,राजकुमार सिंह,रामजी जायसवाल अजीत सिंह, विरेन्द्र गुप्ता, विद्याधर राय विद्यार्थी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द पटेल, आदित्य भारद्वाज, दीपक सिंह, अरविन्द पटेल, संतोष राय,

रामचन्द्र नागर, अनिल गौतम, मंगला प्रसाद तिवारी, राहुल कुमार, विनोद विश्वकर्मा, संजय चौरसिया, अनूप कुमार, अजीत बादल चक्रवर्ती, जुबेर अहमद संजय मिश्रा, पंकज राय, बरसातू कश्यप, वीरेन्द्र पाण्डेय, मो. अरशद, संजय सिंह के अलावा पीड़ित पत्रकार विनोद कुमार व अरविन्द यादव मौजूद रहे।

Previous Post

संसद में मजबूती से उठाए गए जनहित के मुद्दे:पप्पू माली

Next Post

योग स्वस्थ जीवन के लिए जीने की एक कला है :योग प्रभारी प्रो०सरिता सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
योग स्वस्थ जीवन के लिए जीने की एक कला है :योग प्रभारी प्रो०सरिता सिंह

योग स्वस्थ जीवन के लिए जीने की एक कला है :योग प्रभारी प्रो०सरिता सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.