• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

8 महीने पूरे होने पर कुछ ऐसा है किसान आंदोलन का हाल

गणतंत्र दिवस पर लाल किला हिंसा एक युवती से दुष्कर्म से लेकर टीकरी बॉर्डर पर एक शख्स को जिंदा जलाने जैसे दाग किसान आंदोलन पर लग चुके हैं। किसान आंदोलन के दामन पर लगे दाग इस कदर गाढ़े हो गए हैं कि इन्हें साफ करना नामुमकिन है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 26, 2021
in Desh-Videsh
0
8 महीने पूरे होने पर कुछ ऐसा है किसान आंदोलन का हाल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा,नई दिल्ली। ‘न खुदा ही मिला, न विसाल-ए-सनम, न इधर के रहे न उधर के रहे’ उर्दू का यह मशहूर शेर पिछले 8 महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर पूरा सटीक बैठता है। पूरी तरह भटकाव की राह पर चल पड़ा किसान आंदोलन 200 दिन बाद अपनी दिशा ही भूल गया है और किसान आंदोलन की दशा तो जग जाहिर हो चुकी है।

गणतंत्र दिवस पर लाल किला हिंसा, एक युवती से दुष्कर्म से लेकर टीकरी बॉर्डर पर एक शख्स को जिंदा जलाने जैसे दाग किसान आंदोलन पर लग चुके हैं। किसान आंदोलन के दामन पर लगे दाग इस कदर गाढ़े हो गए हैं कि इन्हें साफ करना नामुमकिन है। सच बात तो यह है कि नाम कमाने से ज्यादा देशभर में अब किसान आंदोलन बदनाम हो गया है। अब आम जनता भी समझ नहीं पा रही है कि जब केंद्र सरकार तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को स्थगित कर चुकी है तो आखिर किसान प्रदर्शनकारी जिद क्यों किए हुए हैं।

आंदोलन स्थलों पर पसरा रहता है सन्नाटा

26 जून को किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी तो दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर (टीकरी, सिंघु, शाजहांपुर और गाजीपुर) पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे। 24 घंटे लंगर चलता था। कूलर-एसी समेत किसानों के लिए यहां पर तमाम संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। धीरे-धीरे किसान आंदोलन फीका पड़ा तो भीड़ गायब होने लगी। 8 महीने पूरे होने पर स्थिति यह है कि चारों बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की कुल संख्या भी 1000 तक नहीं पहुंच रही है।jagran

टेंट खड़े हैं किसान पहुंच गए अपने घर

टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर कभी सैकड़ों की संख्या में टेंट मौजूद थे। एक-एक टेंट में 100 के करीब किसान प्रदर्शनकारी मौजूद रहते थे। अब किसान आंदोलन के 8 महीने पूरे होने पर किसान प्रदर्शन गायब हैं। पूर्व में कहा गया था कि गेहूं की कटाई के लिए गए हैं, लेकिन 4 महीने बाद भी हालात खराब हैं। टेंट तो हैं, लेकिन टेंट में किसान नहीं है।

किसान संगठन से जुड़े बड़े कार्यकर्ता जरूर इन टेंटों में पैर पसार कर लेटे नजर आते थे। हां, कभी-कभी बड़े नेताओं के आगमन पर प्रदर्शनकारी जरूर जुटते हैं, लेकिन माननीय नेताओं के जाते ही फिर सूनापन छा जाता है।

चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट ने घटाई किसान आंदोलन की साख

संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं में शुमार गुरनाम सिंह चढ़ूनी पिछले दिनों ही पंजाब विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने की बात कर चुके हैं। इतना ही नहीं, इसके चलते उनका निष्कासन भी हो गया था, लेकिन वह अब भी अपने रुख पर कायम हैं। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पहले ही दो बार चुनाव में हाथ आजमा चुके हैं।

कृषि कानून विरोधी आंदोलन के कारण पिछले आठ माह से बंद जीटी रोड को खुलवाने के लिए चल रहा आंदोलन जोर पकड़ रहा है। राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के बैनर तले जीटी रोड का एक लेन खुलवाने की मांग कर रहे कुंडली और आसपास के ग्रामीणों ने पैदल मार्च के बाद अब ग्रामीण सड़कें बंद करने का निर्णय लिया है।jagran

मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल ने बताया कि पैदल मार्च के बाद प्रशासन ने उन्हें एक माह में एक तरफ का रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इसके बाद भी रास्ता नहीं खुला तो वे लोग बार्डर के आसपास की सभी ग्रामीण सड़कों को जाम कर देंगे।

लोगों की नौकरियां गई छूट

बता दें कि कुंडली बार्डर पर जीटी रोड बंद होने के कारण अधिकांश गाड़ियां कुंडली, दहिसरा, झुंडपुर जाखौली, मनौली आदि गांव के रास्ते दिल्ली की ओर जा रहे हैं। फिलहाल पानीपत की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए ग्रामीण सड़क ही दिल्ली जाने का मुख्य रास्ता है। यदि इन सड़कों को जाम कर दिया गया तो लोगों का दिल्ली जाना मुश्किल हो जाएगा।

जीटी रोड खोलने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने पैदल मार्च के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि यदि उन्हें रास्ता नहीं मिला तो वे सभी रास्ते को बंद कर देंगे, क्योंकि आठ माह से रोड बंद होने के कारण क्षेत्र के उद्योग-धंधे बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं।

Previous Post

गहना वशिष्ठ करेंगी खुलासा, पुलिस को बताएंगी अश्लील फिल्मों की एक्ट्रेस के नाम

Next Post

13 साल की इस लड़की ने टोक्यो ओलंपिक में जीता गोल्ड मेडल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
13 साल की इस लड़की ने टोक्यो ओलंपिक में जीता गोल्ड मेडल

13 साल की इस लड़की ने टोक्यो ओलंपिक में जीता गोल्ड मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की बैठक सम्पन्न।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की बैठक सम्पन्न।

August 3, 2026
फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

August 1, 2026
कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

August 1, 2026
श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

August 1, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की बैठक सम्पन्न।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की बैठक सम्पन्न।

August 3, 2026
फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

August 1, 2026
कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

August 1, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की बैठक सम्पन्न।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की बैठक सम्पन्न।

August 3, 2026
फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

August 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.