बक्शा(जौनपुर) नौपेड़वा बाजार स्थित ब्राह्मणपुर बरखण्डी गाँव की बिंद बस्ती में रविवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की सेक्टर कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मल्हनी उपचुनाव को जीतने हेतु कार्यकर्ताओं को गावों में कैम्प करने की सलाह दी गई। जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट ने उपचुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने की कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में निषाद पार्टी दूसरे स्थान पर रही है ऐसे में कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत चुनाव जीता जा सकता है। प्रांतीय अध्यक्ष राम भारत निषाद ने कहा कि आज निषाद पार्टी का भाजपा से गठबंधन हो चुका है। प्रदेश में आठ सीटों पर उपचुनाव होने हैं। निषाद पार्टी को सिर्फ मल्हनी की सीट चाहिए। निषाद पार्टी के सर्वमान्य नेता डॉ. संजय निषाद के आदेश का कार्यकर्ता पालन करेगा।
उन्होंने कहा कि मुझे हर बर्ग का वोट लेना है। कार्यकर्ता गाँव-गाँव बाल पेंटिंग अवश्य करवा दे। संचालन डॉ. रामचरित्तर निषाद ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव चंद्रेज निषाद, महासचिव डॉ. सन्दीप निषाद, जवाहर लाल गौतम, राजबहादुर बिंद, साहबलाल गौतम, दशरथ बिंद, अखिलेश, अरविंद, अमरजीत बिंद, संतोष, वीरबहादुर, चन्दन, इन्दल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।