• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

निरंकारी ने मुक्ति पर्व के रूप में मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

Nirankari celebrated 77th Independence Day as Mukti Parv

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 16, 2023
in Jaunpur
0
निरंकारी ने मुक्ति पर्व के रूप में मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

निरंकारी ने मुक्ति पर्व के रूप में मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर, संकल्प सवेरा16 अगस्त, 2023:- संपूर्ण भारतवर्ष में जहाँ 77वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया वहीं निरंकारी जगत ने इस दिन को आत्मिक स्वतंत्रता पर्व के रूप में मनाते हुए ‘मुक्ति पर्व’ नाम से सम्बोधित किया। इस अवसर पर देशभर में व्याप्त मिशन की सभी शाखाओं में विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए गये एवं इसी क्रम में जौनपुर के मड़ियाॅहू पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, पट्टी नरेंद्रपुर, मदरहा, लखमापुर, चंदवक, थानागद्दी, गौरीशंकर, मुंगराबादशाहपुर, दुर्गापार सिकरारा, मीरगंज, और नौपेडवा में भी ‘मुक्ति पर्व’ समागम का आयोजन किया गया जिसमें अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्त सम्मिलित हुए और सभी संतों ने जन जन की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करवाने वाली इन दिव्य विभुतियों के प्रति अपनी भावभीनि श्रंद्धाजलि अर्पित की जिन्होंने मानवता के लिए स्वयं को समर्पित किया।

मुक्ति पर्व के अवसर पर शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी, जगत माता बुद्धवंती जी, निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी, सतगुरु माता संविदर हरदेव जी, संतोख सिंह जी एवं अनन्य भक्तों द्वारा मानव को सत्य ज्ञान की दिव्य ज्योति से अवगत करवाने हेतु श्रद्धालुओं द्वारा हृदय से श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इसी अवसर पर उनके प्रेरणादायी जीवन से शिक्षाएं भी सांझा की गयी। इन सभी संतों ने अनेक विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने तप त्याग से मिशन को नई ऊँचाईयों तक पहुंचाया जिसके लिए निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त ताउम्र उन भक्तों का ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर मड़ियाँहू पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में उपस्थित संतो को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महराज के पावन संदेशो को बताते हुए महात्मा वशिष्ठ नारायण पांण्डेय जी ने व्यक्त किए मिशन की यही धारणा है कि जहाँ हमें अपने भौतिक विकास तथा उन्नति के लिये किसी भी अन्य देश की पराधीनता से मुक्त होना आवश्यक है उसी भांति हमारी अंतरात्मा को भी आवागमन के बन्धन से मुक्ति दिलाना अति अनिवार्य है। यह केवल ब्रह्मज्ञान की दिव्य ज्योति से ही संभव है क्योंकि यह दिव्य ज्योति ही हमें निरंकार प्रभु परमात्मा के दर्शन करवाती है।

मुक्ति पर्व समागम का आरम्भ 15 अगस्त, 1964 में शहनशांह बाबा अवतार सिंह जी की जीवनसंगिनी जगत माता बुद्धवंती जी की स्मृति में किया गया था। वह सेवा की एक जीवंत मूर्ति थी, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ही मिशन एवं भक्तों की निस्वार्थ सेवा में अर्पित किया। उसके उपरांत जब शहनशांह बाबा अवतार सिंह जी सन् 1969 को ब्रह्मलीन हुए तभी से यह दिन ‘शहनशांह-जगतमाता दिवस’ के रूप में सम्बोधित किया जाने लगा। सन् 1979 में संत निरंकारी मण्डल के प्रथम प्रधान लाभ सिंह जी ने जब अपने इस नश्वर शरीर का त्याग किया तभी से बाबा गुरबचन सिंह जी ने इस दिन को ‘मुक्ति पर्व’ का नाम दिया।

पूज्य माता सविंदर हरदेव जी ने 5 अगस्त, 2018 को अपने नश्वर शरीर का त्याग किया। उससे पूर्व सत्गुरू रूप में मिशन की बागडोर सन् 2016 में संभाली और 36 वर्षो तक निरंतर बाबा हरदेव सिंह जी के साथ उन्होंने हर क्षेत्र में अपना पूर्ण सहयोग दिया और निरंकारी जगत के प्रत्येक श्रद्धालु को अपने वात्सल्य से सराबोर किया। उनकी यह अनुपम छवि निरंकारी जगत के हर भक्त के हृदय में सदैव समाहित रहेगी। सतगुरु के आदेशानुसार ‘मुक्ति पर्व’ के पावन अवसर पर सभी भक्तों द्वारा माता सविंदर हरदेव जी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते है।

निसंदेह यह महान पर्व निरंकारी जगत के उन प्रत्येक संतों को समर्पित है जिन्होंने अपने प्रेम, परोपकार, भाईचारे की भावना से भक्ति भरा जीवन जीकर सभी के समक्ष एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

मीडिया सहायक
उदय नारायण जायसवाल
मोबाइल नंबर 9565 56 56 31

Previous Post

पूरी शान से उत्तर भारतीय समाज ने आजादी का जश्न मनाया:संतोष आरएन सिंह

Next Post

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनाक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू की राम कथा पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

May 10, 2026
घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

May 9, 2026
ईरान-भारत रिश्तों की मिसाल बना जौनपुर, शिया कॉलेज में दिखा गंगा-जमुनी संगम

ईरान-भारत रिश्तों की मिसाल बना जौनपुर, शिया कॉलेज में दिखा गंगा-जमुनी संगम

May 8, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

May 10, 2026
घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

May 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

May 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.