जौनपुर। विकासखंड करंजकला के मोकलपुर गांव में महिला प्रधान ने मिसाल पेश किया है। वह गांव में अपनी सहयोगियों के साथ अकेले चार सौ पेङ लगा कर रिकॉर्ड बनाया है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोकलपुर के प्रधान कलावती यादव बेहद संघर्षशील सामाजिक महिला मानी जाती हैं। उन्होंने अपने ग्राम पंचायत मोकलपुर के तीन सहयोगियों के जरिए एक सप्ताह के भीतर करीब कुल चार सौ पेड़ गाव की सङको पगडंडियों धार्मिक स्थलों पर लगाएं और लोगों को पेड़ के प्रति जागरूक करते हुए पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया।सुभाष चंद्र यादव, विनोद कुमार , अभिमन्यु, अशोक यादव,संजय मौर्या, दिलीप प्रजापति मौजूद रहे।