जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर वृक्षा रोपण महाकुभ का कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनपदीय वृक्षारोपण महाकुभ संयोजक डॉ. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी के देख—रेख में क्रीड़ा मैदान के चारों ओर वृक्ष लगाये गये। अनेक फलदार, छायादार गुणकारी व बहुपयोगी पौधे लगाये गये। राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र/छात्राएं बड़े ही उत्साह के साथ पौधपोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और वृक्षों की रक्षा-सुरक्षा का संकल्प लिया
प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण संतुलन आज की आवश्यकता है। बढ़ते असंतुलन को अधिकाधिक वृक्षारोपण से ही दूर किया जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय ने अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है। सूखे से बचने के लिए वृक्षों की संख्या बढ़नी चाहिए। इस अवसर पर डा. मनोज कुमार वत्स, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. रागिनी राय, डा. सुधाकर शुक्ला, डा. देवमणि दूबे, डा. मनोज पाठक, संतोष शुक्ला सहित सभी छात्र/छात्राएं मौजूद रहें।