संकल्प सवेरा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती रागिनी सिंह नियुक्त की गयी। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने की।
रागिनी सिंह के नियुक्ति के बाद भाजपा के कैम्प कार्यालय पर प्रथम आगमन पर उनका जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित पदाधिकारी ने पुष्प देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रागिनी सिंह के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर बधाई देते हुये कहा कि रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा मजबूती से भाजपा पार्टी की रीति और नीति को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी,
भाजपा नेतृत्व को रागिनी सिंह के नाम पर मुहर लगाने पर भी धन्यवाद जताया, वहीं श्रीमती रागिनी सिंह ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद जताते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी और भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मदद करेगी।