• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

20 प्रतिशत होने के बाद भी मुसलमानों को नहीं मिली हिस्सेदारी:-ओवैसी

सियासी पार्टियों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए किया प्रयोग

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 25, 2021
in Jaunpur
0
20 प्रतिशत होने के बाद भी मुसलमानों को नहीं मिली हिस्सेदारी:-ओवैसी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बीस प्रतिशत होने के बाद भी मुसलमानों को नहीं मिली हिस्सेदारी:- ओवैसी

यूपी की जेलों में 27 प्रतिशत मुस्लिम किसी पार्टी ने नही उठाई आवाज़ :-ओवैसी

सियासी पार्टियों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए किया प्रयोग
एआईएमआईएम दिलाएगी हक और इंसाफ
संकल्प सवेरा,खेतासराय | 25 नवम्बर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी को छोड़ कोई भी सियासी पार्टियां मुसलमानों की हितैषी नहीं है। यूपी में बड़ी ताकत के बावजूद कभी मुसलमानों को इंसाफ नहीं मिला।।

उन्होंने यह बातें गुरुवार को सूम्बुलपुर गुरैनी में आयोजित शोषित वंचित समाज सम्मेलन में कही।
सम्मेलन में भीड़ का जोश देख ओवैसी एक घण्टे तक बोलते रहे। वह सपा, बसपा पर जमकर बरसे। कहा कि इन सियासी पार्टियों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट लेने के लिए प्रयोग किया। कभी मुसलमानों का भला नहीं किया। इनका साथ इस लिए दिया कि आपकी हिफाजत करेंगे।

लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी मुसलमान एसपी और बीएसपी को वोट दिया। फिर भी केवल 15 सांसद बने। चुनाव नजदीक आते ही योगी आदित्यनाथ कहते हैं की ओवैसी सपा के एजेंट हैं। और अखिलेश कहते हैं कि बीजेपी का एजेंट हैं। पहले दोनों लोग बैठकर आपस में निर्णय लेलें कि मैं किसका एजेंट हूं। बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि यूपी में कोई विकास नहीं हुआ। यूपी में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वाराणसी से यहां तक कार से आते समय सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे मिले।

फर्जी मुकदमों में फंसाने और उनकी हत्या कराने में उन्हें सिर्फ दाढ़ी और टोपी वाले ही नजर आते हैं। बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है कि पढ़े लिखे नौजवानों की जिंदगी बरबाद हो रही है। मंहगाई चरम पर है। फिर भी योगी जी विकास की बात करते हैं। सीएए पर बोलते हुए कहा कि किसान बिल की तरह सीएए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस ले लेना चाहिए। वह सीएए कानून का विरोध करते आ रहे हैं। जबतक यह कानून वापस नहीं होता उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने किसी से न डरने की बात कही।

अपील किया कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी से खड़े प्रत्याशियों को वोट करें। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शौकत महुली तथा संचालन अशहर यूसुफ जई ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी, महिला जिलाध्यक्ष रिया सिद्दीकी, पंजाब से आये बीएस बिंद्रा, क्षितिज द्विवेदी, पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, हसीना हाशमी, कानपुर की महासचिव रफत सुल्ताना आदि मौजूद रह

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी दोपहर 12:53 पर सभा स्थल पर पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही भीड़ कुर्सियों पर खड़ी हो गई। फूल मालाओं से स्वागत के बाद वक्ताओं ने अपनी अपनी बात कहना शुरू किया।

इस बीच भीड़ बेकाबू हो गई। आगे खड़े लोगों पर ढेले फेंकने लगे। फिर 2:25 पर डी घेरे को तोड़कर भीड़ डी घेरे में आगे पहुंच गई। मीडियाकर्मियों को को भी भीड़ की धक्का मुक्की खानी पड़ी।

तीन बजे ओवैसी ने भाषण देना शुरू किया। 3:55 पर उन्होंने एआईएमआईएम को वोट करने की बात कहते हुए अपनी बात खत्म किया।

Previous Post

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार, जौनपुर का वर्चुअल निरीक्षण

Next Post

शरीर मन बुद्धि के संतुलन से लिखने की प्रेरणा प्राप्त होती है : डॉ. व्यास

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शरीर मन बुद्धि के संतुलन से लिखने की प्रेरणा प्राप्त होती है : डॉ. व्यास

शरीर मन बुद्धि के संतुलन से लिखने की प्रेरणा प्राप्त होती है : डॉ. व्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

May 30, 2026
जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

May 30, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

May 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.