मुंगरा भाजपा मंडल कार्यकताओं ने सुना मन की बात
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। स्थानीय नगर के सिनेमा गली में स्थित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त पिंटू के आवास पर यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो प्रोग्राम मन की बात को मुंगरा बादशाहपुर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने गौर से सुना। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिट इंडिया अभियान पर चर्चा की।
इस दौरान इसके अलावा उनके द्वारा कहे गए अन्य विचारों को भी लोगों ने गौर से सुना। इस दौरान विधानसभा विस्तारक माधव जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का विकास तेजी से हो रहा है। देश में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल व्याप्त है।
मंडल उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू ने कहा कि नए वर्ष का स्वागत भगवान श्री राम चंद्र जी के नाम के साथ शुरुआत में ही चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,रंजीत भोजवाल,उमाशंकर गुप्ता, आलोक गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल व राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।