• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

महुआ मोइत्रा पहले भी ममता बनर्जी से खा चुकी हैं डांट

महुआ मोइत्रा लगातार दोहरा रही हैं कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। यही नहीं उन्होंने तो यहां तक कहा कि जितनी एफआईआर दर्ज करानी हैं करा लो, मैं कोर्ट में ही बात करूंगी।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 8, 2022
in Desh-Videsh
0
महुआ मोइत्रा पहले भी ममता बनर्जी से खा चुकी हैं डांट
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा मां काली पर विवादित बयान देकर घिंरी सांसद महुआ मोइत्रा से उनकी अपनी ही पार्टी ने किनारा कर लिया है। खुद ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में उन्हें इशारों में ही नसीहत दी कि गलतियां हो जाती हैं तो उन्हें सही भी किया जा सकता है। ममता बनर्जी ने भले ही उनका नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को महुआ मोइत्रा को माफी मांगने की नसीहत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि महुआ मोइत्रा लगातार दोहरा रही हैं कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। यही नहीं उन्होंने तो यहां तक कहा कि जितनी एफआईआर दर्ज करानी हैं करा लो, मैं कोर्ट में ही बात करूंगी।

नीलदीप

एक तरफ पार्टी लगातार उनके बयान को निजी बताकर पल्ला झाड़ रही है तो वहीं महुआ मोइत्रा ने टीएमसी के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर असहमति का संकेत दे दिया। लेकिन अब तक दोनों पक्षों ने कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया है। ऐसे में यह सवाल भी उठते हैं कि ममता बनर्जी से उनके कैसे रिश्ते रहे हैं और क्या महुआ मोइत्रा टीएमसी छोड़ भी सकती हैं? दरअसल यह पहला मौका नहीं है, जब महुआ मोइत्रा की राय पार्टी से अलग रही है। इससे पहले बीते साल उन्होंने गौतम अडानी पर हमला बोलते हुए कई ट्वीट किए थे। फिर जब ममता बनर्जी ने उनसे दिसंबर में मुलाकात की तो लोगों ने पूछा कि क्या अब भी वह अपने बयान पर कायम हैं

इस पर महुआ मोइत्रा ने कहा था कि मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। तब भी पार्टी असहज हुई थी, लेकिन उसकी ओर से महुआ के बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई और मामला कुछ दिन में निपट गया था। हालांकि पार्टी में गुटबाजी के आरोपों पर बीते साल दिसंबर में ही ममता बनर्जी ने उनकी क्लास लगाई थी। ममता बनर्जी ने नदिया जिले में हुई एक मीटिंग के दौरान कहा था, ‘महुआ, मैं एक स्पष्ट संदेश देना चाहती हूं। मैं यह नहीं देखना चाहती कि कौन किसके पक्ष में है और कौन किसके खिलाफ है। यदि कोई किसी को पसंद नहीं करता है और उसे लेकर यूट्यूब और न्यूजपेपर में कुछ बोलता है तो ऐसी राजनीति एक-दो दिन ही चल सकती है। हमेशा ऐसा नहीं होगा

2010 में कांग्रेस छोड़ टीएमसी आई थीं महुआ मोइत्रा

इसके आगे ममता बनर्जी ने कहा था, ‘एक पद पर एक व्यक्ति हमेशा के लिए बना रहेगा, ऐसा मान लेना भी सही नहीं है। जब चुनाव होगा, तो पार्टी तय करेगी कि कौन लड़ेगा और कौन नहीं। इसलिए, यहां कोई असहमति नहीं होनी चाहिए।’ उनकी इस टिप्पणी को निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे से भी जोड़ कर देखा गया था। महुआ मोइत्रा का यह सांसद के तौर पर पहला कार्यकाल है और इससे पहले विधायक भी रह चुकी हैं। 2010 में कांग्रेस से टीएमसी में आने के बाद ही उनकी सिय़ासी पारी तेजी से आगे बढ़ी और 2016 में विधायक और फिर 2019 में कृष्णानगर सीट से सांसद चुनी गईं

ऐसे में फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि टीएमसी से मतभेदों के बाद भी महुआ मोइत्रा पार्टी छोड़ेंगी। इसकी वजह यह है कि जिस कांग्रेस को छोड़कर वह टीएमसी में आई थीं, वह अब बेहद कमजोर है। इसके अलावा वामपंथी दलों की हालत भी पतली है। मुख्य विपक्षी दल के तौर पर भाजपा ही है। लेकिन उसमें वह जा नहीं सकतीं, इसकी वजह यह है कि उसी के मुकाबले वह खुद इस विवाद में खड़ी हैं। ऐसे में भले ही टीएमसी में उनकी भूमिका आने वाले वक्त में कमजोर कर दी जाए, लेकिन ममता और महुआ का साथ अभी बना रहने वाला है

Previous Post

अगले 5 साल में पेट्रोल हो जाएगा बैन:नितिन गडकरी का बड़ा दावा

Next Post

स्वप्ना सुरेश का आरोप- CM विजयन कर रहे मेरा उत्पीड़न; केंद्रीय मंत्री ने मांगा इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.