लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न
रितु सेठ बनी तीज क्वीन
जौनपुर, संकल्प सवेरा। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा शहर के प्रतिष्ठित होटल में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में राधा रानी थीम को विशेष प्राथमिकता दी गई, जिसमें क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात राधा रानी रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रणिता सेठ जी एवं स्वीटी जायसवाल जी ने अपनी सूझबूझ एवं शानदार निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में रितु सेठ ने प्रथम, एकता गुप्ता ने द्वितीय तथा प्रीति जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने भक्तिमय वातावरण में सुंदर भजन संध्या प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण राधा-कृष्ण की भक्ति से सराबोर हो गया। पारंपरिक वेशभूषा और राधा रानी की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक निहारिका बरनवाल एवं प्रगति कसौधन का विशेष योगदान रहा। दोनों संयोजकों ने अपनी कार्यकुशलता, समर्पण एवं अथक प्रयासों से पूरे आयोजन को शानदार ढंग से संपन्न कराया।
इस अवसर पर लायंस क्लब जौनपुर रॉयल की प्रथम महिला प्रीति गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष रेनू बैंकर तथा विभा गुप्ता ने तीज पूजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों की गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। आपसी प्रेम, सौहार्द, भक्ति और उत्सव के रंगों से सजा यह तीज महोत्सव सभी के लिए आनंद एवं उल्लास से भरा रहा। अंत में सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी।












