• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर में पिता और तीन पुत्रों को आजीवन कारावास, 18-18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

Life imprisonment to father and three sons in Jaunpur, fine of Rs 18,000 each

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 1, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
राज्यपाल ने सुनीता को गोल्ड मेडल प्रदान किया
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर में पिता और तीन पुत्रों को आजीवन कारावास, 18-18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

संकल्प सवेरा, जौनपुर। जौनपुर के अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार यादव ने हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता और उसके तीन पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा दी है। अदालत ने दोषियों पर 18-18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे न अदा करने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके साथ ही आरोपित वीरेंद्र और मोनू को आर्म्स एक्ट में भी दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


घटना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मुज्जफरपुर पट्टी पकेसर गांव की है, जहां दीवार बनाने को लेकर पांच साल पहले हुए विवाद में पट्टीदार राम केवल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वादी हरिबंश दुबे ने 11 मार्च, 2019 को शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
वादी के मुताबिक, वह अपने पुश्तैनी मकान पर दीवार बनवा रहा था। इसी बात को लेकर 10 मार्च, 2019 की रात करीब 10 बजे उनके पट्टीदार राधेश्याम उर्फ जोखेलाल दुबे और उनके बेटे वीरेंद्र उर्फ भीम, मोनू, रविन्द्र, धर्मेंद्र, अभिषेक, पवन और विपिन ने वादी के दरवाजे पर आकर कहासुनी और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मना किया गया, तो ललकारते हुए वीरेंद्र और मोनू ने तमंचों से फायर कर दिया। इस हमले में वादी के भाई राम केवल, राम उग्रह और भतीजे अरविंद दुबे को गोली लगी, जिसमें राम केवल की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राधेश्याम और उनके पुत्रों वीरेंद्र, मोनू, और रविन्द्र को हत्या और हत्या के प्रयास का दोषी पाया। इसके बाद चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

इस फैसले से जहां मृतक के परिवार को न्याय मिला है, वहीं आरोपियों को अपने अपराध की सजा भुगतनी पड़ेगी।

Previous Post

आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत संवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

अमृत सरोवर, विधि संस्थान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अमृत सरोवर, विधि संस्थान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

अमृत सरोवर, विधि संस्थान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर  कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

October 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.