• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

Kripashankar Singh congratulated Rajnath Singh on his birthday, said - Defense Minister is the 'untouchable enemy' of politics

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 10, 2026
in Desh-Videsh, Jaunpur
0
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

जौनपुर, संकल्प सवेरा। जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दीं। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में लोग रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके आवास पर उपस्थित रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान कृपाशंकर सिंह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी, शालीनता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
श्रीसिंह ने आगे कहा कि राजनाथ सिंह राजनीति के “अजातशत्रु” नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री तथा वर्तमान में रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इतने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव के बावजूद उनकी विनम्रता, मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सभी वर्गों के लोगों के प्रति सम्मान का भाव आज भी यथावत बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनाथ सिंह की स्वच्छ एवं निष्कलंक छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान उन पर किसी प्रकार के भ्रष्टाचार अथवा व्यक्तिगत आचरण से जुड़ा कोई गंभीर आरोप नहीं लगा, जो उनके ईमानदार एवं पारदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है।
राजनाथ सिंह का व्यक्तित्व नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव राष्ट्रहित, संगठन और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। उनके नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था और रक्षा क्षेत्र को नई मजबूती मिली है, जिसके लिए देश की जनता उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखती है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह भी जन्मदिन की बधाई दिया।

Previous Post

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

Next Post

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह

तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह

August 25, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

August 23, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह

तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह

August 25, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

August 23, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह

तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह

August 25, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

August 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.