• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

जानिए क्या है कृषि अध्यादेश, जिसके विरोध में हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 18, 2020
in Desh-Videsh
0
जानिए क्या है कृषि अध्यादेश, जिसके विरोध में हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा

हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है (File Photo)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

शिरोमणी अकाली दल की नेता और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किसानों से संबंधित तीन अध्यादेशों के चलते केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा में ये अध्यादेश पारित हो गए हैं. जानिए क्या हैं ये अध्यादेश

3

नई दिल्ली. शिरोमणी अकाली दल की नेता और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संसद में पेश किये गये कृषि से संबंधित दो विधेयकों के विरोध में गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. केंद्र सरकार ने मानसून सत्र के पहले दिन तीन अध्यादेश- कृषि उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण) अध्यादेश, किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन समझौता और कृषि सेवा अध्यादेश और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अध्यादेश पेश किये थे जो कि गुरुवार को लोकसभा में पारित हो गए हैं.

केंद्र सरकार ने बताया है कि ये विधेयक किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य दिलाना सुनिश्चित करेंगे और उन्हें निजी निवेश एवं प्रौद्योगिकी भी सुलभ हो सकेगी. केंद्र के मुताबिक प्रस्तावित कानून कृषि उपज के बाधा मुक्त व्यापार को सक्षम बनायेगा. साथ ही किसानों को अपनी पसंद के निवेशकों के साथ जुड़ने का मौका भी प्रदान करेगा. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक लगभग 86 प्रतिशत किसानों के पास दो हेक्टेयर से कम की कृषि भूमि है और वे अक्सर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ नहीं उठा पाते हैं. उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बना रहेगा.

किसान क्यों कर रहे हैं विरोध
इन अध्यादेशों का कई किसान संगठन इनका विरोध कर रहे हैं. किसानों ने आशंका जताई है कि इन अध्यादेशों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली को खत्म करने का रास्ता साफ होगा और वे बड़े कॉरपोरेट घरानों की ‘दया’ के भरोसे रह जाएंगे.

कांग्रेस समेत अन्य दल भी कर विधेयक के पक्ष में नहीं
बता दें कांग्रेस और अन्य दल विधेयक का विरोध करते रहे हैं. उनका तर्क है कि यह एमएसपी प्रणाली द्वारा किसानों को प्रदान किए गए सुरक्षा कवच को कमजोर कर देगा और बड़ी कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण की स्थिति को जन्म देगा. कृषि मंत्री ने कहा कि यह विधेयक किसानों की मदद करेगा क्योंकि वे अपने खेत में ज्यादा निवेश करने में असमर्थ हैं और दूसरे लोग उसमें निवेश नहीं कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को इन कानूनों से काफी फायदा होगा क्योंकि वे अपने उत्पादों को बेचने के लिए निजी कारोबारियों से समझौता कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि ये समझौते उपज के बारे में होंगे न कि खेत की जमीन के बारे में. उन्होंने इस आशंका को निर्मूल बताया कि इससे किसानों को अपनी जमीन का मालिकाना हक खोना पड़ सकता है.

ये हैं तीनों विधेयक
कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि देश में 86 प्रतिशत किसान छोटे हैं जो निवेश नहीं कर पाते और ना ही निवेश का लाभ प्राप्त कर पाते. लेकिन कीमत पहले से निर्धारित होने से वे फायदे की खेती कर सकते हैं.

किसान उपज व्‍यापार एवं वाणिज्‍य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020 में एक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण का प्रावधान किया गया है. इसमें किसान और व्‍यापारी विभिन्‍न राज्‍य कृषि उपज विपणन विधानों के तहत अधिसूचित बाजारों के भौतिक परिसरों या सम-बाजारों से बाहर पारदर्शी और बाधारहित प्रतिस्‍पर्धी वैकल्पिक व्‍यापार चैनलों के माध्‍यम से किसानों की उपज की खरीद और बिक्री लाभदायक मूल्‍यों पर करने से संबंधित चयन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

Previous Post

SBI ने आज से लागू किया ATM से पैसा निकालने का नया नियम, ओटीपी के बिना नहीं निकलेगा कैश

Next Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, तीन महीने में पूरी होंगी भर्तियां, छह महीने में मिलेंगे अप्वाइंटमेंट लेटर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, तीन महीने में पूरी होंगी भर्तियां, छह महीने में मिलेंगे अप्वाइंटमेंट लेटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.