अन्याय से कमाऐं हुए धन में कलिकाल का निवास होता है:- चन्द्र शेखर पाण्डेय
जौनपुर, संकल्प सवेरा।
कलिकाल के प्रभाव से इंसान पथ भ्रष्ट हो जाता है और वह अनैतिक कार्य करने लगता है। उक्त बातें क्षेत्र के इटहां गांव में आयोजित श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन कथा व्यास श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय (प्रवक्ता) ने कहा।व्यास जी ने कथा में महाराज परीक्षित के जन्म की कथा को विस्तार से सुनाते हुए परीक्षित द्वारा कलिकाल को पांच स्थानों पर निवास का वरदान देने की कथा सुनाई।मगध नरेश जरासंध के मुकुट की कथा सुनाई जो महाराजा परीक्षित की सद्गति का कारण बना।कथा में कपिल भगवान के जन्म पर भी प्रकाश डाला।
कथा प्रारंभ से पूर्व मुख्य यजमान श्रीमती शांति देवी एवं श्री हरि प्रसाद दूबे ने व्यास जी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर आत्माराम दुबे, परमात्मा राम दुबे,प्रवीन्द्र दुबे, शैलेन्द्र दुबे, विवेक दुबे, सुदामा पाठक, रविन्द्र यादव,हृदय नारायण दुबे, उमापति आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।